Anurag Dobhal: Bigg Boss 17 से मशहूर हुए और करोड़ों फॉलोअर्स वाले UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल अचानक एक ऐसे व्लॉग की वजह से सुर्खियों में आ गए, जिसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं। वीडियो में अनुराग बेहद टूटे हुए नज़र आए। उन्होंने कहा, “मेरी मौत के ज़िम्मेदार मेरी मम्मी, पापा, कलाम और श्रेया हैं। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा, मैं बस सोना चाहता हूँ।” यह सुनकर फैंस घबरा गए और उनकी मानसिक हालत को लेकर चिंता होने लगी।

भाई कलाम ने तोड़ी चुप्पी-
अनुराग के इस vlog के बाद उनके भाई कलाम डोभाल ने इंस्टाग्राम पर आकर पूरा पर्दाफाश करने की कोशिश की। कलाम ने साफ कहा, कि अनुराग यह सब सिर्फ इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पाने के लिए कर रहा है और लोगों से अपील की, कि वो उसकी इस चाल में न फंसें। उन्होंने लिखा, “Chill मारो सब, यह उसकी डेली की चाज़ है जो वो व्यूज़ के लिए करता है।”
पत्नी को मारने के सबूत-
सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब कलाम ने स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनमें अनुराग खुद अपने एक करीबी दोस्त से चैट में ये मान रहे हैं, कि उन्होंने पत्नी रितिका चौहान को मारा। कलाम ने लिखा, “Proofs यहां पोस्ट कर रहा हूं, क्योंकि मैं व्लॉगर नहीं हूँ। सब सुनकर भी अगर तुम उसे सपोर्ट करते हो, तो मुझे लगता है, तुम्हें थोड़ी मिच्योरिटी की ज़रूरत है।” उन्होंने यह भी बताया, कि K-Old वर्ल्ड पर रितिका ने खुद कन्फर्म किया, कि अनुराग ने उन्हें मारा।
ये भी पढ़ें- Karan Aujla ने मुंबई में भरा ऑटो ड्राइवर्स का ₹22,000 का चालान, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भाई ने हम पर झूठा केस किया-
कलाम ने एक और बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कि अनुराग ने मां-बाप और उन पर झूठा कानूनी केस किया था और जब वो वो केस हार गए, तो उन्होंने यह vlog पोस्ट कर दिया। क्योंकि रितिका ने भी उन्हें छोड़ दिया था, कलाम ने एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अनुराग और रितिका दोनों कलाम की तारीफ करते दिख रहे थे। उस वीडियो को शेयर करते हुए कलाम ने लिखा, “भाई ने स्क्रीप्ट पलट दी।”
ये भी पढ़ें- Orry ने Ibrahim Ali Khan के जन्मदिन पर शेयर किया क्रिप्टिक वीडियो, सिर पर चोट…
अब तक न अनुराग ने और न ही रितिका ने कलाम के किसी भी आरोप पर कोई प्रतिक्रिया दी है। फैंस की नज़रें अब इस पूरे मामले पर टिकी हैं।



