Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं, “DJ Waley Babu” से लेकर “Paagal” तक उनके गाने करोड़ों लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हैं। लेकिन इस बार उनका नया हरियाणवी गाना ‘Tateeree’ उन्हें मुश्किल में डाल गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज़ हुए इस गाने के बोलों पर गंभीर आपत्तियां उठी हैं। आरोप है, कि गाने में अश्लील भाषा और महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने वाले संदर्भ हैं। मामला इतना बढ़ा, कि हरियाणा राज्य महिला आयोग को खुद दखल देना पड़ा।
हरियाणा राज्य महिला आयोग-
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए Badshah को आधिकारिक समन जारी किया है। 6 मार्च को जारी नोटिस में Badshah का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया दर्ज है। आयोग की अध्यक्ष Renu Bhatia ने कहा, कि इस तरह के गाने युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। पानीपत के SP को निर्देश दिया गया है, कि सभी संबंधित पक्ष 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे DC दफ्तर के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित हों।
शिकायतकर्ताओं ने क्या कहा-
दरअसल ये पूरा मामला इस गाने के नाम Tateeree के कारण है, इस शब्द को हरियाणा में महिलाओं को छेड़ने के लिए किया जाता है। यह मामला पानीपत की दो संस्थाओं की शिकायत पर शुरू हुआ। ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ की अध्यक्ष सविता आर्या और ‘शिव आरती इंडिया फाउंडेशन’ के निदेशक शिव कुमार ने आरोप लगाया, कि ‘Tateeree’ के बोल न सिर्फ महिलाओं का अपमान करते हैं, बल्कि नाबालिगों के लिए भी आपत्तिजनक हैं। उनका कहना है, कि इस तरह का कंटेंट सामाजिक और नैतिक सीमाओं को पार कर जाता है और इसके ज़िम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सेंसर बोर्ड पर भी उठे सवाल-
आयोग अध्यक्ष रेनु भाटिया, जो खुद तीन साल तक फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं, ने एक अहम सवाल उठाया, आखिर इस तरह के बोल रिलीज़ से पहले नियामक जांच से कैसे पास हो गए? उन्होंने ANI से कहा, कि जब गाने का असर सार्वजनिक नैतिकता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता पर पड़ता हो, तो यह समझना ज़रूरी है, कि निगरानी का तंत्र कहां चूका।
ये भी पढ़ें- Orry ने Ibrahim Ali Khan के जन्मदिन पर शेयर किया क्रिप्टिक वीडियो, सिर पर चोट…
गाना किसने बनाया, कौन है इसमें शामिल-
‘Tateeree’ एक हरियाणवी हिप-हॉप गाना है, जिसे Badshah ने गायिका सिमरन जगलन के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल Badshah ने खुद लिखे हैं, और संगीत हितेन ने तैयार किया है। वीडियो को माही सांधु और जोबन सांधु ने निर्देशित किया है। अब देखना यह है, कि 13 मार्च की सुनवाई में आयोग क्या फैसला सुनाता है।
ये भी पढ़ें- UK07 Rider का दर्द असली या नाटक? Anurag Dobhal के भाई कलाम ने सबूत दिखाकर किया बड़ा खुलासा



