Krushna Abhishek: परिवार की कहानियां कभी-कभी इतनी रहस्यमय और भावुक होती हैं कि वे दिल को गहराई से छू लेती हैं। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार Krushna Abhishek ने हाल ही में अपने जीवन के एक ऐसे ही अनछुए अध्याय को साझा किया, जो हर किसी के लिए एक भावनात्मक यात्रा है।
Arti को गोद लिया-
Krushna ने Archana Puran Singh के व्लॉग में बताया, कि उनकी बहन Arti का जन्म उनके दो साल बाद हुआ था। दुर्भाग्य से, उनकी मां ने गर्भाशय कैंसर के कारण Arti के जन्म के कुछ समय बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गोविंदा मामा की भाभी ने Arti को गोद लिया और उन्हें लखनऊ ले गईं। इस कारण Krushna को यह भी नहीं पता था, कि उनकी एक बहन है।
पहली मुलाकात-
जब कृष्णा 7-8 साल के थे, तब उन्हें Arti के बारे में पता चला। उनके लिए यह एक अद्भुत क्षण था। उन्होंने तुरंत परिवार की मदद से फ्लाइट टिकट बुक की और रक्षाबंधन के दिन उनसे मिलने गए। Arti केवल 5-6 साल की थीं और यह उनकी पहली मुलाकात थी। कृष्णा ने भावुक होकर कहा, "इस मुलाकात के बाद हमारा बंधन अटूट हो गया।"
मनोरंजन जगत में अलग पहचान-
दोनों भाई-बहन ने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। Krushna Comedy Circus और The Kapil Sharma Show से लोकप्रिय हुए, जबकि Arti ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जगह बनाई। उन्होंने परिचय, उतरन और वारिस जैसे सिरियल में काम किया है। Bigg Boss 13 में उनकी स्ट्रेटफॉरवर्ड परसनैलिटी ने लोगों का दिल जीता।
ये भी पढ़ें- रजत दलाल ने अशिता धवन को नहीं इस कंटेस्टेंट को दी वॉर्निंग? कहा अपनी बातों को..
एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद-
अपने व्यस्त करियर के बावजूद, Krushna और Arti एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। वे एक-दूसरे की सफलताओं का जश्न मनाते हैं और हर मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं। उनकी यह कहानी सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि मानवीय संबंधों की गहराई का एक जीवंत उदाहरण है।
ये भी पढ़ें- Telugu Filmmakers: पुष्पा 2 और गेम चेज़र के मेकर्स के घर क्यों पड़ी इनकम टैक्स की रेड? यहां जानें पूरा मामला