Rajat Dalal and Ashita Dhawan
    Photo Source - X

    Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के खत्म होने पर एक जबरदस्त नॉच देखने को मिला, जब करण वीर मेहरा ने विजेता की ट्रॉफी उठाई। क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हो रही है, कि रजत दलाल और विवियन डिसेना को सबसे ज़्यादा वोट मिले थे। वहीं करण वीर मेहरा को उनके मुकाबले कम वोट मिले थे। हालांकि सोशल मीडिया पर आज भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन शो खत्म होते ही, संदीप सिकंद और आशिता धवन जैसे कई सितारों ने रजत दलाल के समर्थकों के खिलाफ आवाज उठाई। कथित तौर पर इन सितारों को न केवल धमकी भरे संदेश मिले, बल्कि उन्हें हत्या की धमकी भी दी गई।

    इस कंटेस्टेंट को किया वॉर्न-

    दरअसल सोशल मीडिया पर ये खबरें आ रही हैं, कि रजत दलाल ने अशिता को वॉर्न किया है, लेकिन उन्होंने अशिता को नहीं बल्कि करण वीर मेहरा को वॉर्न किया है। क्योंकि करण वीर मेहरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रजत दलाल और उनके फैंस को कई सारी बातें कही, इसमें उन्होंने दलाल सरनेम का इस्तेमाल करते हुए लिखा, सारे ट्रोलर्स, हैटर्स, एज बॉडी सेमर्स, छपरीज़ सिटिंग ऑन टपरीज़, द फेसलेस बेसलेस दलाल झुंड, जो अपने आपको आर्मी कहते हैं। तुमने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं।

    जिनके पीछे तुम जैसे लोग हैं, उनके साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता। तुम फैन नहीं गुंडे हो खरीदे हुए पलटु हो जिनकी कोई सोशल स्टैंडिंग नहीं है। बस दूसरे को नीचा दिखा कर अपने बंदे को ऊंचा उठाना आता है। तुम समीकरण करते रह गए बाकी सभी करण करण कहते रह गए, तो रजत दलाल के सारे दलाल निकालते रह गए तुम बाल की खाल, लगता है कम पड़ गया तुम्हारा माल, फंस गए तुम खुद के जाल। हालांकि अब यह स्टोरी डिलीट की जा चुकी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

     

    A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

    आलोचनाओं का सामना(Rajat Dalal and Ashita Dhawan)-

    इसके बाद बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट रजत दलाल ने दलाल नाम को निशाना बनाने पर पलटवार किया। रजत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने करण की बातों का जवाब दिया। उन्होंने मज़ाक में कहा, कि पहले उन्हें आलोचनाओं का सामना करने में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अब वह इसे टालने की कोशिश कर रहे हैं।

    रजत का जवाब-

    रजत ने अपने वीडियो में यह कहा, कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। "सारे भाईयों को मेरी राम राम। अगर आप टोकेंगे, तो हमें आपकी बातों पर ध्यान नहीं देने में कोई समस्या नहीं होगी," उन्होंने साफ-साफ कहा, कि उन्हें उनके मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। रजत ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "आगे से ध्यान रखो। अगर किसी ने बुरा मान लिया, तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी बातों को सीमित करो, खुश रहो।"

    ये भी पढ़ें- Telugu Filmmakers: पुष्पा 2 और गेम चेज़र के मेकर्स के घर क्यों पड़ी इनकम टैक्स की रेड? यहां जानें पूरा मामला

    बिग बॉस 18-

    बिग बॉस के इस सीज़न ने न केवल मनोरंजन, बल्कि विवादों की होड़ में भी अपनी पहचान बनाई है। वहीं ट्रोलर्स की बात की जाए, तो अशिता जैसे सितारों को केवल अपनी राय रखने के कारण, जो अपमान मिला, वह समाज में एक गहरी समस्या को उजागर करती हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद ने दिखाया, कि कैसे एक प्रदर्शन और उसके बारे में किसी की राय लोगों की प्रतिक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- अभिजीत भट्टाचार्य ने महात्मा गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता..