Kara Movie Review: अगर आप Dhanush की फिल्मों के फैन हैं, तो Kara आपके लिए एक अलग एक्सपिरियंस लेकर आई है। ये कोई टिपिकल एक्शन फिल्म नहीं है जहां हर 5 मिनट में फाइट हो, ये एक ऐसी कहानी है, जो धीरे-धीरे आपके दिमाग में बैठती है और अंत तक आपको सोचने पर मजबूर करती है।
कहानी अतीत, डर और 16 दिनों की जंग-
फिल्म की कहानी करासामी के इर्द-गिर्द घूमती है, एक ऐसा इंसान जो पहले एक खतरनाक बैंक लुटेरा था, लेकिन अब अपनी जिंदगी बदलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जैसा अक्सर होता है, उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता। कहानी Gulf War के बैकड्रॉप में सेट है, जहां हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं। इन सबके बीच करासामी को 16 दिनों का एक ऐसा फेज़ झेलना पड़ता है, जहां हर दिन उसके लिए एक नई चुनौती लेकर आता है।
वो सिर्फ अपने लिए नहीं लड़ रहा, वो उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है, जो उस पर भरोसा करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या वो अपने पुराने वॉयलेंट इंस्टिंक्ट को कंट्रोल कर पाएगा… या फिर वही अतीत उसे फिर से उसी अंधेरे में खींच ले जाएगा? फिल्म की सबसे खास बात ये है, कि ये कहानी जल्दी-जल्दी नहीं भागती। हर सीन आपको थोड़ा और अंदर खींचता हैजैसे एक पज़ल, जो धीरे-धीरे सॉल्व होता है।
कहानी का ट्विस्ट और इमोशनल लेयर-
जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, आपको एहसास होता है कि ये सिर्फ एक हिस्ट थ्रिलर नहीं है, ये गिल्ट, रिडंपशन और सर्वाइवल की कहानी है। करासामी के डिसिज़न सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इमोशनल वेट भी कैरी करते हैं। कई सीन ऐसे हैं, जहां बिना डायल़ॉग के ही आपको कैरेक्टर की फिलिंग्स समझ आ जाती हैं और यही चीज इस फिल्म को बाकी एक्शन फिल्मों से अलग बनाती है।
परफॉर्मेंस-
Dhanush इस फिल्म की जान हैं। उनका किरदार लाउड नहीं है, लेकिन पावरफुल है। वो चिल्लाकर नहीं, बल्कि अपनी आंखों और एक्सप्रेशन से एक्शन करते हैं। उनके साथ ममिथा, के.एस. रविकुमार और जयराम जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं। हर कैरेक्टर का अपना इम्पोर्टेंस है, कोई भी फिलर नहीं लगता।
डायरेक्शन और म्यूजिक-
डायरेक्टर विगनेश राजा ने फिल्म को एक रियलिस्टिक टोन में रखा है। उन्होंने अननेसिसरी ड्रामा या ओवर-द-टॉप एक्शन से बचकर एक ग्राउंडेड स्टोरी दिखाई है। म्यूजिक दिया है G. V. Prakash Kumar ने, जो सीन के साथ परफैक्टलि ब्लेंड होता है। खासकर बैग्राउंड स्कोर टेंशन को धीरे-धीरे बिल्ड करता है।
क्या ये फिल्म सबके लिए है?
सच कहें तो नहीं, अगर आप फास्ट-पीस्ड, फूल-ऑन मसाला एंटरटेनर ढूंढ रहे हैं, तो ये फिल्म आपको स्लो लग सकती है। लेकिन अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो कहानी के साथ समय लेती हैं और कैरेक्टर्स को डिपली एक्सप्लोर करती हैं, तो कारा आपको जरूर पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें- Amir Khan ने किया कन्फर्म, जल्द आएगी 3 Idiots 2, फिल्म की कहानी को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
हिंदी रिलीज और OTT अपडेट-
फिल्म 30 अप्रैल 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है, लेकिन हिंदी वर्ज़न लिमिटिड स्क्रीन्स पर ही अवेलिबल है। और हां, बाद में ये Netflix पर भी आने वाली है।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन थे एक्टर Bharat Kapoor? 80 की उम्र में दिग्गज अभिनेता का निधन



