Elvish Yadav Jiyaa Shankar: सोशल मीडिया स्टार Elvish Yadav की हाल की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। Elvish ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और उस लड़की की उंगली पर चमकती हुई डायमंड रिंग साफ दिख रही है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Gave love another chance & I found my heart.” इस पोस्ट में Elvish ने Jiyaa Shankar को टैग भी किया, जिससे लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है।
Jiyaa ने भी इस पोस्ट को हार्ट इमोजी के साथ रीशेयर किया, जिससे सगाई की अफवाहों को और हवा मिल गई। फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और सभी यही सोचने लगे, कि क्या सच में दोनों ने एक-दूसरे को हां कह दिया है।
सगाई नहीं, प्रमोशनल स्ट्रैटेजी है असली सच-
लेकिन अब Etimes की एक रिपोर्ट ने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Elvish और Jiyaa की सगाई नहीं हुई है और न ही दोनों डेटिंग कर रहे हैं। दरअसल, उनकी हालिया पोस्ट एक आने वाले शो के लिए प्रमोशनल मटीरियल थी, जिस पर दोनों साथ में काम कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया, कि यह सगाई की अफवाह दरअसल शो की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जो दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए बनाई गई है। इस तरह की मार्केटिंग ट्रिक्स आजकल रियलिटी शोज़ में आम हो गई हैं और Elvish-Jiyaa ने भी इसी रास्ते को चुना।

Engaged Roka Ya Dhoka के दूसरे सीजन में होंगे होस्ट-
इनसाइडर्स ने खुलासा किया है, कि Elvish और Jiyaa डेटिंग रियलिटी शो Engaged Roka Ya Dhoka के दूसरे सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। यह शो Gen-Z कंटेस्टेंट्स के रिश्तों और कैजुअल कनेक्शंस से लेकर कमिटेड पार्टनरशिप तक के सफर को दिखाता है। इस शो का पहला सीजन 2025 में प्रीमियर हुआ था, जिसमें हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद होस्ट थे।
Bigg Boss OTT से शुरू हुई दोस्ती-
जिया शंकर और एल्विश यादव पहले भी Bigg Boss OTT के एक ही सीजन में एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि Jiyaa शो में जल्दी एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन Elvish ने विजेता का खिताब अपने नाम किया था। उनकी इस जीत के बाद Elvish की लोकप्रियता और बढ़ गई।
ये भी पढ़ें- Salman Khan चुपचाप Dhurandhar 2 में कर रहे हैं एंट्री? क्यों वायरल हो रही तस्वीर
Bigg Boss OTT की जीत के बाद Elvish ने रोडिज़ के लेटेस्ट सीजन में गैंग लीडर की भूमिका निभाई। फिलहाल वह भारती सिंह और सेफ हरपाल सिंह द्वारा होस्ट किए जाने वाले कॉमेडी शो लाफ्टर श़ेफ में भी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, जिया तमिल फिल्म में नजर आने वाली हैं। तो अगर आप भी एल्विश और जिया की सगाई की खबरों में उलझ गए थे, तो अब सच जान लीजिए, कि यह सब एक स्मार्ट प्रमोशनल मूव है।
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav को क्यों हुई जेल? कोर्ट ने भी रिजेक्ट की बेल, जानिए मामला



