Hera Pheri 3
    Photo Source - Google

    Hera Pheri 3: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Hera Pheri एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन वजह किसी नए सीन या स्टारकास्ट की नहीं, बल्कि एक पुराना कॉपीराइट विवाद है, जो 18 साल बाद सामने आया है। हेरा फेरी 3 की तैयारियों के बीच फ्रेंचाइज़ी अधिकारों को लेकर साउथ के प्रोड्यूसर ने कोर्ट का रुख किया है, जिससे फिल्म के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पूरा मामला क्या है?

    साउथ के प्रोड्यूसर जीपी विजयकुमार का दावा है, कि मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग के सभी अधिकार उन्होंने काफी पहले खरीद लिए थे। यही फिल्म बाद में हिंदी में हेरा फेरी के रूप में बनाई गई। उनके अनुसार, फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने की अनुमति मिली थी, लेकिन इसके बावजूद न सिर्फ हेरा फेरी 2 बनी, बल्कि अब तीसरी फिल्म की भी योजना बनाई जा रही है।

    2006 में क्यों नहीं हुआ एक्शन?

    विजयकुमार ने बताया, कि पहली हेरा फेरी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित थी और उनके साथ उनका करीबी संबंध रहा है, इसलिए उस समय किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी फिल्म के दौरान भी यह मामला ध्यान में नहीं आया। बाद में जब उन्हें अधिकारों के कथित उल्लंघन की जानकारी मिली, तो उन्होंने शुरुआत में इसे नजरअंदाज किया।

    Akshay Kumar का नाम विवाद में कैसे आया?

    मामला तब गंभीर हुआ, जब विजयकुमार ने एक नई हिंदी फिल्म की योजना बनाई और अक्षय कुमार से संपर्क किया। इसी दौरान उन्हें पता चला, कि फिरोज नाडियाडवाला पहले ही हेरा फेरी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी Cape of Good Films को बेच चुके हैं। इसके बाद कानूनी नोटिस भेजा गया और मामला कोर्ट पहुंचा।

    ये भी पढ़ें- क्या Elvish Yadav ने Jiyaa Shankar से कर ली सगाई, जानिए सामने आई सच्चाई

    मेकर्स का क्या कहना है?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक प्रियदर्शन ने इस कानूनी विवाद को इग्नोर किया। वहीं अक्षय कुमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि उन्होंने फिल्म के अधिकार वैध रूप से फिरोज नाडियाडवाला से खरीदे हैं। फिलहाल कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav को क्यों हुई जेल? कोर्ट ने भी रिजेक्ट की बेल, जानिए मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।