Bharti Singh Kaju: भारती सिंह इन दिनों जितनी लाफ्टर शेफ्स 3 में धमाल मचा रही हैं, उतनी ही अपनी यूट्यूब वॉग से भी फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में भारती ने अपने नवजात बेटे काजू की एक छोटी-सी झलक शेयर की, जिसे देखकर लोग खुश हो गए। हालांकि भारती ने काजू का पूरा चेहरा नहीं दिखाया, बस उसके नन्हे-नन्हे होंठ कैमरे में दिखे और बस इतना काफी था, फैंस का दिल पिघलाने के लिए। वॉग में भारती कहती सुनाई देती हैं, कि काजू के होंठ बिल्कुल गोला जैसे हैं, यानी उनके बड़े बेटे लक्ष्य उर्फ गोला जैसे।
कमेंट्स में छा गया काजू का जादू-
जैसे ही यह वॉग सामने आई, फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ ला दी। लोगों ने खुद भी नोटिस किया, कि काजू के चेहरे का निचला हिस्सा गोला से बिल्कुल मिलता-जुलता है। कई फैंस ने लिखा कि वो जल्द से जल्द काजू का पूरा चेहरा देखना चाहते हैं। भारती की इस एक झलक ने इंटरनेट पर इतना प्यार बटोरा जितना शायद किसी बड़े सेलेब्रिटी के पोस्ट पर भी मुश्किल से मिलता है।
गोला के लिए दिल में गिल्ट, काजू के लिए जिम्मेदारी-
भारती सिर्फ हंसाती नहीं, अपनी जिंदगी की सच्ची बातें भी शेयर करती हैं। उन्होंने वॉग में दिल खोलकर बताया, कि काजू के आने के बाद उनकी पूरी दिनचर्या बदल गई है। वो मानती हैं, कि उनका 90 फीसदी वक्त और ध्यान अब काजू को जाता है और सिर्फ 10 फीसदी ही बड़े बेटे गोला के लिए बच पाता है। इस बात का उन्हें सच में बहुत गिल्ट है।
हर्ष ने संभाला परिवार का मोर्चा-
इस पूरी उठापटक में भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। भारती ने खुद कहा, कि हर्ष गोला का पूरा ख्याल रखते हैं, जिससे बड़े बेटे को यह न लगे, कि काजू के आने से उसे कम प्यार मिल रहा है। यह सुनकर फैंस ने हर्ष की भी खूब तारीफ की।
ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 पर हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक? जानिए रिलीज़ से एक दिन पहले क्यों थमाया स्टे
कौन है काजू?
जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर 19 दिसंबर को एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया। इस नन्हे मेहमान का असली नाम यशवीर है, लेकिन घर में सब उसे काजू बुलाते हैं। इससे पहले साल 2022 में दोनों के घर पहले बेटे लक्ष्य यानी गोला का जन्म हुआ था। भारती का यह परिवार जितना प्यारा है, उतना ही उनका यह अंदाज, सब कुछ सच्चाई के साथ फैंस से शेयर करना।
ये भी पढ़ें- वो हॉरर फिल्म जिसके थिएटर के बाहर खड़ी करनी पड़ी एम्बुलेंस, अकेले देखने पर मिलते थे ₹10,000



