Bharat Kapoor: हिंदी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 27 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्होंने दोपहर करीब 3:30 बजे सायन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
कौन थे Bharat Kapoor?
भरत कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से थे, जिन्होंने भले ही लीड रोल कम किए हों, लेकिन अपने मजबूत अभिनय से हर किरदार को यादगार बना दिया। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1945 को हुआ था और उन्होंने 1972 में अपने करियर की शुरुआत की। दशकों तक फिल्मों और टीवी में काम करते हुए उन्होंने एक भरोसेमंद कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाई।
निगेटिव रोल्स से बनाई अलग पहचान-
भरत कपूर को खासतौर पर उनके निगेटिव और सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया, जिनमें Noorie, Bazaar, Ghulami, Satyamev Jayate और Khuda Gawah शामिल हैं। उनके किरदारों में एक अलग तरह की गहराई और गंभीरता देखने को मिलती थी, जो दर्शकों के दिल में बस जाती थी।
आखिरी समय में बिगड़ी तबीयत-
बताया जा रहा है, कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। उनके जाने से इंडस्ट्री ने एक अनुभवी और सशक्त कलाकार खो दिया है।
फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि-
उनके निधन की पुष्टि अभिनेता Avtar Gill ने की, जो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्ममेकर Ashoke Pandit समेत कई लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए।
ये भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर ‘24’ से लेकर Korean Horror तक, आपकी Watchlist होने वाली है धमाकेदार
एक युग का अंत-
भरत कपूर का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस दौर का अंत है, जब किरदार अपनी सादगी और गहराई से दिल जीतते थे। आज के दौर में जहां ग्लैमर और लीड रोल्स ज्यादा चर्चा में रहते हैं, वहीं भरत कपूर जैसे कलाकार यह साबित करते हैं, कि असली ताकत अभिनय में होती है।
ये भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 पर कश्मीरा ने क्यों मांगी सुनीता अहुजा से माफी? 10 साल बाद मिले



