Urvashi Rautela
    Photo Source - Google

    Urvashi Rautela: जब बात उर्वशी रौतेला की हो, तो नॉर्मल जैसा कोई शब्द उनकी डिक्शनरी में है ही नहीं। 25 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाते हुए उर्वशी ने एक बार फिर साबित कर दिया, कि वो जो भी करती हैं, वो सुर्खियों में आ जाता है। इस बार उन्होंने एक ऐसा केक काटा, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

    सात मंजिला, हीरे जड़ा यह केक करीब 16 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है और इसे दुनिया का सबसे महंगा बर्थडे केक कहा जा रहा है। जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गए और देखते ही देखते हर तरफ इसी की चर्चा होने लगी।

    जब उर्वशी खर्च करती हैं, तो रिकॉर्ड टूटते हैं-

    यह पहली बार नहीं है, जब उर्वशी रौतेला ने अपनी शाही जिंदगी से सबको चौंकाया हो। पिछले साल वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं, जिन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की Rolls-Royce Cullinan खरीदी। इतना ही नहीं, हाल ही में उन्होंने अपने गैराज में एक और शानदार गाड़ी जोड़ी, हरे रंग की Mercedes-Benz G-Wagon जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

    हीरे जड़ी घड़ियां, डिजाइनर कपड़े और अब 16 करोड़ का केक उर्वशी की लग्जरी लाइफस्टाइल हर बार एक नई बहस छेड़ देती है।

    उर्वशी का डिजिटल दबदबा-

    उर्वशी सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, सोशल मीडिया पर भी राज करती हैं। उन्होंने Instagram के Forbes Rich List में भी अपनी जगह बनाई है, जो उनकी जबरदस्त डिजिटल पहुंच को दर्शाता है। साल 2026 में उनकी कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जो उन्हें बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेज में शामिल करती है।

    पर्दे पर भी जलवा बरकरार-

    अपनी चकाचौंध भरी जिंदगी के बीच उर्वशी अपने काम से भी नाता नहीं तोड़तीं। वो हाल ही में तेलुगु एक्शन फिल्म दाकू महाराज में नजर आईं और फिल्म जाट में एक स्पेशल डांस नंबर में भी दिखीं। आगे उनके पास Kasoor 2 और Welcome To The Jungle जैसी फिल्में भी लाइनअप में हैं।

    ये भी पढ़ें- Bharti Singh ने दिखाई नन्हे Kaju की पहली झलक, कहा गोला की तरह ही..

    सोशल मीडिया पर दो तरह की राय-

    16 करोड़ के केक की खबर आते ही सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया। एक तरफ फैंस ने उर्वशी की तारीफ की और उनकी शानदार जिंदगी को सेलिब्रेट किया, तो दूसरी तरफ कई लोगों ने इतनी बड़ी रकम एक केक पर खर्च करने पर सवाल उठाए। लेकिन उर्वशी रौतेला के लिए यह शायद बस एक और जन्मदिन था, बस थोड़ा ज्यादा यादगार, थोड़ा ज्यादा महंगा और थोड़ा ज्यादा वायरल।

    ये भी पढ़ें- वो हॉरर फिल्म जिसके थिएटर के बाहर खड़ी करनी पड़ी एम्बुलेंस, अकेले देखने पर मिलते थे ₹10,000

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।