NEET 2026 Registration Date
    Symbolic Photo Source - Google

    NEET 2026 Registration Date: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने वाली है। अनुमान है, कि 7 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जो भी पात्र उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    लाइव फोटो कैप्चर से होगा रजिस्ट्रेशन-

    इस बार NEET 2026 में एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है। NTA संभवतः परीक्षा में लाइव फोटो कैप्चर की सुविधा शुरू करने जा रही है। पूरी एप्लीकेशन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड, लाइव फोटो कैप्चर और फीस पेमेंट सब कुछ ऑनलाइन neet.nta.nic.in पर होगा। छात्रों को ध्यान रखना होगा, कि NEET फॉर्म 2026 आखिरी तारीख से पहले जरूर जमा करें। डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक भी जल्द ही शेयर किया जाएगा।

    NTA जल्द ही NEET 2026 नोटिफिकेशन जारी करेगी, जिसमें इंफॉर्मेशन बुलेटिन के साथ परीक्षा की तारीख, आवेदन फॉर्म की तारीख, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और काउंसलिंग प्रोसेस की पूरी जानकारी होगी।

    कैसे भरें NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026-

    फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारियां सही-सही भरें। डॉक्यूमेंट्स को तय साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। फीस ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेज को सबमिट करके सेव जरूर कर लें।

    NEET 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया-

    एलिजिबिलिटी कोडएलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
    01कक्षा 12 में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी मुख्य विषयों के साथ परीक्षा दे रहे हैं और रिजल्ट का इंतजार है
    02हायर/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा जो कक्षा 12 के बराबर हो, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी मुख्य विषयों के साथ। बायोलॉजी एडिशनल सब्जेक्ट के रूप में पढ़ने वाले भी पात्र हैं। साथ ही इन विषयों में प्रैक्टिकल टेस्ट जरूरी
    03इंटरमीडिएट/प्री-डिग्री परीक्षा साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी अनिवार्य विषय के साथ। साथ ही इन विषयों में प्रैक्टिकल टेस्ट जरूरी
    04प्री-प्रोफेशनल/प्री-मेडिकल परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी (अनिवार्य) के साथ हायर सेकेंडरी या प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास करने के बाद। साथ ही इन विषयों में प्रैक्टिकल टेस्ट जरूरी
    05तीन साल के डिग्री कोर्स का पहला साल फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी प्रैक्टिकल टेस्ट के साथ और कक्षा 12 फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी कोर कोर्स के स्तर से कम नहीं होना चाहिए
    06किसी भारतीय विश्वविद्यालय से BSc परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी, जूलॉजी)/बायोटेक्नोलॉजी में से कम से कम दो विषयों के साथ पास की हो और कक्षा 12 फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ पास की हो
    07कोई अन्य परीक्षा जो स्कोप और स्टैंडर्ड में (10+2 अध्ययन के अंतिम 2 साल फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी प्रैक्टिकल टेस्ट के साथ) किसी भारतीय विश्वविद्यालय/बोर्ड की इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा के बराबर हो

    ये भी पढ़ें- Govt Jobs 2026: बिना एग्ज़ाम सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, 28,740 पदों पर निकली भर्ती

    NEET UG 2026 की संभावित तारीखें-

    इवेंटतारीख (अनुमानित)
    नोटिफिकेशन और इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी07 फरवरी 2026 तक
    एप्लीकेशन फॉर्म जारी07 फरवरी 2026 तक
    फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीखमार्च 2026 के मध्य तक
    एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारीअप्रैल 2026 के अंत तक
    NEET परीक्षा तिथि 202603 मई 2026

    ये भी पढ़ें- छात्रा को थप्पड़ मारना पड़ा टीचर को भारी, 3 तीन साल की जेल के साथ लगा 50 हज़ार का जुर्माना

    छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है, कि NEET UG 2026 हाइब्रिड मोड में नहीं होगा। NTA परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगी और उम्मीदवारों को OMR शीट पर अपने उत्तर मार्क करने होंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।