भाषा बदलें

    निम्बूड़ा
    Photo Source - Google

    निम्बूड़ा: समय-समय पर स्कूलों की किताबों को लेकर विवाद सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार ओडिशा से आया मामला लोगों को हैरान कर रहा है। राज्य के कुछ स्कूलों में इस्तेमाल की जा रही 5वीं कक्षा की इंग्लिश वर्कबुक में बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ छपा मिलने के बाद नई बहस शुरू हो गई है। यह गाना साल 1999 में आई सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम का हिस्सा था, जिसमें Aishwarya Rai Bachchan और Salman Khan मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

    मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए, कि आखिर बच्चों की पढ़ाई में फिल्मी गानों को शामिल करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

    कैसे सामने आया पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, एक छात्र के पेरेंट्स ने जब 5वीं क्लास की इंग्लिश वर्कबुक देखी, तो उसमें एक चेप्टर के अंदर ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ गाने के बोल छपे हुए थे। आमतौर पर इन क्लास की किताबों में कविताएं, नैतिक कहानियां या भाषा सीखने से जुड़े पाठ होते हैं, लेकिन यहां एक फेमस फिल्मी गाना देखकर पेरेंट्स हैरान रह गए।

    उन्होंने उस पेज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने शिक्षा विभाग और किताब तैयार करने वालों पर सवालों की बौछार कर दी। मामला बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग को भी सफाई देनी पड़ी।

    शिक्षा विभाग ने झाड़ा पल्ला-

    विवाद बढ़ने पर ओडिशा के शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया, कि यह किताब राज्य सरकार या आधिकारिक बोर्ड के पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है। विभाग के अनुसार, यह एक सप्लीमेंट्री वर्कबुक है, जिसे एक निजी प्रकाशक द्वारा तैयार और प्रकाशित किया गया है।

    ये भी पढ़ें- NCERT ने दी स्टूडेंट्स को बड़ी चेतावनी, 9वी क्लास की ये किताब है फर्ज़ी

    शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल और प्रकाशक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस स्पष्टीकरण के बाद भी लोगों के मन में कई सवाल बने हुए हैं, कि ऐसी चीज़ें बच्चों तक पहुंची कैसे।

    ये भी पढ़ें- UGC NET 2026 Exam: NTA ने जारी की नई गाइलाइन, जानिए पूरी डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।