Govt Jobs 2026
    Photo Source - Google

    Govt Jobs 2026: इंडिया पोस्ट सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी लाया है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए डाक विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्कल में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां होंगी। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो गांव और कस्बों में डाक सेवाओं को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं।

    आवेदन की तारीखें और महत्वपूर्ण डेडलाइन-

    इंडिया पोस्ट की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तय की गई है। आवेदकों की सुविधा के लिए सुधार के लिए अलग से विंडो दी गई है, जो 18 और 19 फरवरी 2026 को खुलेगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

    किन पदों पर होगी भर्ती-

    इस भर्ती के माध्यम से ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत बनाने से जुड़े हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपने गांव या आसपास के इलाकों में ही नौकरी करना चाहते हैं।

    पात्रता और उम्र सीमा-

    ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। दसवीं में गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का अध्ययन किया होना जरूरी है। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज, साइकिल चलाने की योग्यता भी आवश्यक हैं।

    बिना परीक्षा के होगा चयन-

    इस भर्ती की सबसे खास बात यह है, कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के अधिक अंक होंगे, उनके चयन की संभावना ज्यादा रहेगी। यही कारण है, कि यह भर्ती हर साल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहती है।

    ये भी पढ़ें- Indian Army Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा सेना में अफसर! जानें SSC आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    वेतन और लाभ-

    वेतन की बात करें, तो ग्रामीण डाक सेवक और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है। ब्रांच पोस्ट मास्टर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। यह सैलरी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए अच्छी शुरुआत है।

    ये भी पढ़ें- SBI में नौकरी का सुनहरा मौका! 2,273 अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानिए डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।