Government Internship Schemes
    Symbolic Photo Source - Google

    Government Internship Schemes: आजकल के युवाओं के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी उतना ही जरूरी है। अगर आप भी पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करना चाहते हैं और अच्छी कंपनियों में काम सीखने का मौका चाहते हैं, तो सरकार की ये इंटर्नशिप स्कीम्स आपके लिए परफेक्ट हैं। इन स्कीम्स में न केवल आपको वर्क एक्सपीरियंस मिलेगा, बल्कि हर महीने अच्छा खासा स्टाइपेंड भी मिलेगा।

    PM इंटर्नशिप स्कीम से सीखें देश की टॉप कंपनियों में काम-

    प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) का उद्देश्य युवाओं को देश की टॉप 500 बड़ी कंपनियों जैसे Reliance, TCS में काम सिखाना है। इस स्कीम में हर महीने पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलता है, जो बारह महीने तक दिया जाता है। साथ ही छह हजार रुपये का एक बार का ग्रांट भी मिलता है। इक्कीस से चौबीस साल के युवा जो दसवीं पास हों, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट हों, वे अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, IIT/IIM ग्रेजुएट्स, CA/MBA होल्डर्स या जिनके परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से ज्यादा है, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन PM Internship Portal पर होता है।

    Digital India इंटर्नशिप में सीखें AI और Cybersecurity-

    MeitY की Digital India Internship Scheme टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए शानदार अवसर है। इसमें दस हजार रुपये महीना स्टाइपेंड मिलता है और आपको AI, Cybersecurity और Blockchain जैसे डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के टेक्निकल स्टूडेंट्स जिनके साठ प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हों, वे अप्लाई कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप दो से तीन महीने की होती है और Digital India Internship Portal पर आवेदन किया जा सकता है।

    TULIP से सीखें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स-

    The Urban Learning Internship Program (TULIP) शहरी विकास और Smart City प्रोजेक्ट्स के लिए है। इसमें शहर और काम के मुताबिक, 5,000 से 2500 रुपये तक स्टाइपेंड मिल सकता है। B.Tech, B.Arch, B.Com, BSc या ग्रेजुएशन के अठारह महीने के अंदर स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि आठ हफ्ते से लेकर एक साल तक हो सकती है। AICTE TULIP Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।

    MEA इंटर्नशिप में समझें विदेश नीति-

    विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप में फॉरेन पॉलिसी और डिप्लोमेसी सीखने का मौका मिलता है। इसमें 10,000 रुपये महीना स्टाइपेंड के साथ-साथ स्टेट कैपिटल से दिल्ली तक की फ्लाइट टिकट का खर्चा भी मिलता है। ग्रेजुएशन कंप्लीट हो या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स जिनकी उम्र पच्चीस साल से कम हो, वे अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन ग्रेजुएशन और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर ऑनलाइन शॉर्टलिस्टिंग से होती है। MEA Internship Portal पर लॉगिन करके अप्लाई करें।

    ये भी पढ़ें- NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें रजिस्ट्रेशन डेट, फीस और नया प्रोसेस

    MoSPI इंटर्नशिप में सीखें डेटा एनालिसिस-

    स्टैटिस्टिक्स मंत्रालय की इंटर्नशिप उन लोगों के लिए है, जिन्हें डेटा एनालिसिस में दिलचस्पी है। इसमें 10,000 रुपये महीना स्टाइपेंड मिलता है और इंटर्नशिप की अवधि दो से छह महीने तक होती है। MoSPI Official Portal पर एक्टिव स्लॉट्स चेक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

    जरूरी बात यह है, कि NITI Aayog Internship में सर्टिफिकेट बहुत बड़ा होता है, लेकिन यह अनपेड यानी बिना पैसे की होती है। इन सभी स्कीम्स का फायदा उठाकर आप अपने करियर को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें रजिस्ट्रेशन डेट, फीस और नया प्रोसेस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।