Indian Army Recruitment 2026
    Symbolic Photo Source - Google

    Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) पुरुष और 38वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) महिला भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस एंट्री की सबसे खास बात यह है, कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।

    उम्मीदवारों का चयन सिर्फ उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद इंटरव्यू किया जाता है। यानी अगर आपकी पढ़ाई मजबूत है और आप इंटरव्यू में खुद को साबित कर सकते हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है।

    आवेदन की अंतिम तारीखें और जरूरी जानकारी-

    इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। महिला उम्मीदवारों (SSCW टेक–38) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 04 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तक है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों (SSC टेक–67) के लिए अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तय की गई है। समय पर आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि एक बार पोर्टल बंद होने के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।

    कौन कर सकता है आवेदन: योग्यता और आयु सीमा-

    यह एंट्री केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है। आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की उम्र 01 अक्टूबर 2026 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म तिथि 02 अक्टूबर 1999 से 01 अक्टूबर 2006 के बीच होनी चाहिए। रक्षा कर्मियों की विधवाओं को इसमें विशेष छूट दी गई है और उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) होना जरूरी है। जो छात्र अभी फाइनल ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वह 01 अक्टूबर 2026 तक डिग्री पास करने का प्रमाण दे सकें।

    चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग का सफर-

    इस एंट्री में चयन की प्रक्रिया पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है। सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो अप्रैल से जून 2026 के बीच इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरु या कपूरथला में आयोजित होगा।

    SSB में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल जांच से गुजरना होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में 49 हफ्तों की कड़ी सैन्य ट्रेनिंग दी जाएगी, जो अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

    ये भी पढ़ें- SBI में नौकरी का सुनहरा मौका! 2,273 अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानिए डिटेल

    आवेदन कैसे करें और अभी क्या करें-

    उम्मीदवारों को आवेदन के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Officer Entry Apply/Login” सेक्शन से रजिस्ट्रेशन करना होगा। फॉर्म भरते समय शैक्षणिक जानकारी बहुत सावधानी से भरें। अगर आपकी यूनिवर्सिटी CGPA सिस्टम फॉलो करती है, तो उसे सही फॉर्मूले के अनुसार, प्रतिशत में बदलना जरूरी है। राहत की बात यह है, कि इस एंट्री के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- AP Inter Practical Hall Ticket 2026 जारी, वेबसाइट से WhatsApp तक, जानिए कैसे करें डाउनलोड

    आवेदन के बाद अगला और सबसे जरूरी कदम है SSB की तैयारी। क्योंकि कोई लिखित परीक्षा नहीं है, इसलिए आपकी फिजिकल फिटनेस, करंट अफेयर्स की समझ और पर्सनैलिटी ही आपका चयन तय करेगी।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।