SBI CBO Recruitment 2026
    Photo Source - Google

    SBI CBO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO के 2,273 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो पहले से बैंकिंग में काम कर रहे हैं और अब SBI जैसे प्रतिष्ठित बैंक में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

    आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आपके पास 18 फरवरी 2026 तक का समय है। तो देर किस बात की, अगर आप योग्य हैं, तो तुरंत SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर दीजिए। आवेदन शुल्क भी काफी उचित है, सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ ₹750 देने होंगे, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

    कौन कर सकता है आवेदन-

    इस भर्ती के लिए पात्रता की बात करें, तो सबसे पहली शर्त है, कि आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, लेकिन असली बात यहां है, कि आपके पास बैंकिंग का अनुभव होना जरूरी है। हां, आपने सही पढ़ा, इस पद के लिए आपको किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम दो साल अधिकारी के तौर पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

    उम्र की बात करें, तो 21 से 30 साल के बीच के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी मिलेगी। एक और महत्वपूर्ण बात, जिस सर्किल के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उस जगह की स्थानीय भाषा आपको आनी चाहिए। इसका प्रमाण आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में होना चाहिए, जहां वह भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी गई हो।

    भर्ती का पूरा विवरण-

    विवरणजानकारी
    कुल पद2,273
    आवेदन शुरू29 जनवरी 2026
    आवेदन अंतिम तिथि18 फरवरी 2026
    आवेदन शुल्क (सामान्य/EWS/OBC)₹750
    आवेदन शुल्क (SC/ST/PWD)शून्य
    परीक्षा तिथिमार्च 2026 (संभावित)
    आयु सीमा21-30 वर्ष
    शैक्षणिक योग्यतास्नातक (किसी भी विषय)
    अनुभव2 वर्ष (बैंक अधिकारी के रूप में)

    परीक्षा और चयन का पूरा तरीका-

    चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में होगी। पहले आपको ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जो मार्च 2026 में होने की संभावना है। यह परीक्षा कुल 170 अंकों की होगी, जिसमें 120 अंकों का वस्तुनिष्ठ टेस्ट और 50 अंकों का वर्णनात्मक टेस्ट शामिल है।

    परीक्षा का पैटर्न:-

    खंडविषयप्रश्न/अंक
    वस्तुनिष्ठ टेस्टअंग्रेजी भाषा120 प्रश्न
    बैंकिंग ज्ञान120 अंक
    सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था
    कंप्यूटर ज्ञान
    वर्णनात्मक टेस्टपत्र लेखन और निबंध2 प्रश्न
    (अंग्रेजी में)50 अंक
    कुल170 अंक

    इसके बाद आपके अनुभव और दस्तावेजों की जांच होगी, फिर इंटरव्यू होगा। साथ ही, स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा भी देनी होगी, जो ज़रुरी है। पूरी प्रक्रिया में सफल होने के बाद आप SBI के सर्किल बेस्ड ऑफिसर बन जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- AP Inter Practical Hall Ticket 2026 जारी, वेबसाइट से WhatsApp तक, जानिए कैसे करें डाउनलोड

    वेतन और सुविधाएं-

    अब बात करते हैं सबसे दिलचस्प हिस्से की यानी वेतन की। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में नियुक्ति मिलेगी, जहां मूल वेतन ₹48,480 प्रति माह से शुरू होता है। इसके अलावा आपको तमाम भत्ते भी मिलेंगे, जो आपकी कुल आय को और भी आकर्षक बना देंगे। SBI में काम करने का मतलब सिर्फ अच्छा वेतन नहीं, बल्कि नौकरी की सुरक्षा, तरक्की के अवसर और सम्मानजनक पद भी है।

    ये भी पढ़ें- जानिए क्या है ये Gyan Post? जो भारत में करेगा स्टूडेंट्स की मदद

    तो अगर आप बैंकिंग का अनुभव रखते हैं और एक सुरक्षित करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।