Delhi NCR Heatwave
    Photo Source - Google

    Delhi NCR Heatwave: शनिवार 25 अप्रैल को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली समेत पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, दिन भर कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है और कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज़ झोंके भी आ सकते हैं। शुष्क और गर्म हवाओं के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    टू-व्हीलर चलाने वाले क्यों हैं सबसे ज़्यादा खतरे में?

    भीषण गर्मी में सबसे ज़्यादा मुसीबत दोपहिया वाहन चलाने वालों को होती है। वे सीधे धूप में होते हैं, लंबे समय तक ट्रैफिक में फँसे रहते हैं और हेलमेट-जैकेट पहने होने की वजह से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। यह सब मिलकर डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ा देता है।

    लू से बचाव के 5 ज़रूरी उपाय-

    पानी पीते रहें, प्यास लगे या न लगे, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं। राइड पर निकलते वक्त पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट भी मिलते हैं जो शरीर के लिए बेहद ज़रूरी हैं।

    हल्के और हवादार कपड़े पहनें- मेश वाली राइडिंग जैकेट चुनें जो हवा को अंदर आने दे। हेलमेट भी ऐसा हो जिसमें वेंटिलेशन अच्छा हो ताकि सिर ज़्यादा गर्म न हो।

    दोपहर की धूप से बचें– अगर मुमकिन हो तो राइड सुबह जल्दी या शाम को करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलना टालें क्योंकि इस दौरान सूरज सबसे तेज़ होता है।

    बीच-बीच में रुकें- लंबी राइड के दौरान किसी छायादार जगह पर रुकें, थोड़ा आराम करें और शरीर को ठंडा होने का मौका दें। रुके बिना लगातार चलते रहना खतरनाक हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- डॉक्टर की चेतावनी, हीटस्ट्रोक से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जानिए बचाव के तरीके

    इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ मत करें- चक्कर आना, सिरदर्द, ज़्यादा पसीना या मतली, ये सब लू के शुरुआती संकेत हैं। इन्हें देखते ही तुरंत छाँव में जाएं, पानी पिएं और ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर से मिलें।

    आम लोगों के लिए भी ज़रूरी सलाह-

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है, कि बेवजह बाहर न निकलें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें। धूप के चश्मे लगाएं और सनस्क्रीन लगाएं। इस गर्मी में अपने शरीर की सुनें, थकान महसूस हो तो रुकें, पानी पिएं और ख्याल रखें।

    ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: घर पर ही आसानी से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।