Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार SUV ने पांच लोगों को घायल कर दिया। आरोप है, कि यह गाड़ी बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ यह हादसा इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।
कैसे हुआ हादसा, क्या कहते हैं पीड़ित?
टाइम्स नाउ के मुताबिक, पुलिस के अनुसार यह घटना करैरा थाना क्षेत्र में हुई। शिकायतकर्ता संजय परिहार ने बताया, कि वह अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक थार SUV ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद वही गाड़ी आगे चल रही दो महिलाओं, सीता वर्मा और पूजा सोनी, को भी टक्कर मारते हुए निकल गई।
So this is Pritam Lodhi’s son, Dinesh Lodhi Mla picchore casually mowing down 5 people with a Thar like roads are his personal racetrack. Three bikers and two women on foot injured… and instead of remorse, this man has the audacity to say, “I was honking and using siren, why… pic.twitter.com/mDGoKp9MxI
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) April 16, 2026
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
आरोपी की पहचान और विवाद की स्थिति-
घायलों का दावा है, कि हादसे के वक्त गाड़ी दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने बताया, कि गाड़ी के आगे “प्रीतम लोधी” और पीछे “MLA” लिखा हुआ था, जिससे यह स्पष्ट हो रहा था, कि वाहन विधायक से जुड़ा हुआ है।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया, कि हादसे के बाद दिनेश लोधी ने उनसे बहस की और धमकी भी दी। जब एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो उन्होंने इसका विरोध किया और कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वायरल वीडियो में आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मैं हॉर्न और सायरन बजा रहा था, फिर आप लोग क्यों नहीं हटे?”
ये भी पढ़ें- ₹1 लाख में Rolls Royce किराए पर लेकर बेची चाय, लेकिन रॉयल चायवाले की कमाई करेगी ज़्यादा हैरान
विधायक का बयान और पुलिस की कार्रवाई-
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक प्रीतम लोधी ने कहा, कि कानून सबके लिए समान है और उनके परिवार का कोई भी सदस्य कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस से निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की। वहीं पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: बंदर ने बचाई शख्स की जान, वीडियो हो रहा वायरल



