Old Women of China: चीन के झेजियांग प्रांत के ताइझोउ शहर के एक छोटे से गांव में 102 वर्षीय जिन बाओलिंग रहती हैं। उनकी उम्र सुनकर आप चौंक जाएंगे, लेकिन उनकी ज़िंदगी की कहानी जानकर आप और भी हैरान हो जाएंगे। गांव के लोग उन्हें प्यार से “Old Baby” यानी “बूढ़ी बच्ची” कहते हैं। South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक. जिन बाओलिंग मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ हैं और पिछले 50 साल से उन्हें अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। उनका बेटा, बहू और पोती नियमित रूप से मिलने आते हैं।

सुबह 9 बजे उठना, धूप सेंकना और झपकियां लेना-
जिन बाओलिंग की दिनचर्यासरल और शांत है। वो सुबह 9 बजे उठती हैं, हाथ-मुंह धोती हैं और अपने बगीचे में धूप का आनंद लेती हैं। दिन भर में कई छोटी-छोटी झपकियां लेती हैं और शाम 7 बजे तक सो जाती हैं। उनके बेटे हू हुआमेई के मुताबिक, वो एक दिन में 15 घंटे तक सो सकती हैं। यह दिनचर्या सुनकर लगता है, जैसे उन्होंने ज़िंदगी को बिल्कुल अपनी शर्तों पर जीना सीख लिया है।
सुअर के पांव, चावल की शराब और रोज़ तीन संतरे-
जिन बाओलिंग का खान-पान सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। नाश्ते में वो अक्सर पकौड़ी, बन या वोंटन पसंद करती हैं। दोपहर और रात के खाने में बड़े कटोरे भर नूडल्स या चावल। लेकिन सबसे खास है. उनका सुअर के पांव यानी pig trotters के प्रति प्रेम, वो इन्हें हर भोजन में खाती हैं।

यह चीनी व्यंजन collagen से भरपूर होता है और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा वो रोज़ तीन संतरे और दो अंडे खाती हैं। हर भोजन के साथ थोड़ी चावल की शराब भी पीती हैं, जो लाल खजूर, लोंगन, लीची और यामबेरी जैसे फलों से बनाई जाती है। वो सब्ज़ियां बहुत कम खाती हैं।
102 साल में भी सिलाई-
उम्र के इस पड़ाव पर भी जिन बाओलिंग की नज़र तेज़ है और हाथ मज़बूत हैं। वो अपने मोज़े खुद सीती हैं और जूतों के तले की मरम्मत करती हैं। चलने में थोड़ी मदद लेनी पड़ती है. लेकिन उनका जोश और उत्साह किसी युवा से कम नहीं।
ये भी पढ़ें- Iran की इस धमकी से भारत में इंटरनेट हो सकता है बंद! Red Sea के नीचे..
लंबी उम्र का असली राज़-
उनके बेटे का कहना है, कि मां की लंबी और स्वस्थ उम्र का सबसे बड़ा कारण उनकी सकारात्मक सोच है। उन्होंने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया और हर मुसीबत को जल्दी पीछे छोड़ दिया। एक साधारण गृहिणी के रूप में पूरी ज़िंदगी गुज़ारी, लेकिन परिवार में प्रेम और सद्भाव को सबसे ऊपर रखा। उनकी सबसे बड़ी इच्छा है, कि उनका परिवार हमेशा सुखी और समृद्ध रहे।
ये भी पढ़ें- क्या Baba Vanga ने की थी युद्ध खत्म होने की भी भविष्यवाणी? जानिए क्या बताया था समय



