Leonid Radvinsky: डिजिटल और कंटेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। OnlyFans के मालिक और अरबपति उद्यमी लियोनिड राडविंस्की का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया, कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस बीमारी के आगे दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से टेक और ऑनलाइन कंटेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
कैसे बने OnlyFans के मालिक?
लियोनिड राडविंस्की का सफर एक साधारण शुरुआत से लेकर अरबपति बनने तक का रहा। उन्होंने साल 2018 में Fenix International, जो OnlyFans की पेरेंट कंपनी है, को इसके संस्थापक Tim Stokely से खरीदा था। इसके बाद उन्होंने कंपनी को एक नए मुकाम तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में OnlyFans ने तेजी से ग्रोथ की और यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर में चर्चित हो गया।
OnlyFans की सफलता की कहानी-
राडविंस्की के आने के बाद OnlyFans ने subscription-based मॉडल को अपनाया, जिसमें क्रिएटर्स की कमाई का 20% हिस्सा कंपनी को मिलता है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर adult-content के लिए जाना जाने लगा और देखते ही देखते इसके यूजर्स की संख्या 300 मिलियन से ज्यादा हो गई। कंपनी ने सालाना 1 बिलियन डॉलर से अधिक का रेवेन्यू भी जनरेट किया। खासकर COVID-19 के दौरान, जब लोग घरों में बंद थे, तब इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
भविष्य को लेकर उठे सवाल-
राडविंस्की के निधन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है, कि OnlyFans का भविष्य क्या होगा। उनकी हिस्सेदारी LR Fenix Trust के तहत रखी गई थी, लेकिन अब कंपनी के ओनरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले खबरें आई थीं कि OnlyFans अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा किसी निवेश फर्म को बेचने पर विचार कर रहा है, जिससे कंपनी की वैल्यू करीब 5.5 बिलियन डॉलर आंकी जा रही थी।
विवादों में भी रहा नाम-
राडविंस्की सिर्फ अपने बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ विवादों के कारण भी चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा एक प्रॉ-इज़राइल लॉबी को किए गए बड़े दान को लेकर भी बहस छिड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर करीब 11 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था, जिसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
एक डिजिटल उद्यमी की विरासत-
यूक्रेन में जन्मे और अमेरिका के शिकागो में पले-बढ़े राडविंस्की ने डिजिटल बिजनेस और निवेश के जरिए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2009 में एक वेंचर कैपिटल फर्म भी शुरू की थी, जो टेक स्टार्टअप्स में निवेश करती थी। उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.7 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
ये भी पढ़ें- Iran से War पर अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न? 5 दिन के लिए रोका हमला, Trump ने कहा…
क्या रहेगा उनका असर?
लियोनिड राडविंस्की का जाना सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री के एक बड़े अध्याय का अंत है। उन्होंने जिस तरह OnlyFans को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बनाया, वह आने वाले समय में भी याद किया जाएगा। अब सभी की नजर इस बात पर है, कि उनके बिना यह कंपनी किस दिशा में आगे बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- Red Sea में इंटरनेट केबल पर संकट! Iran की धमकी से भारत समेत दुनिया में इंटरनेट पर खतरा



