Viral Video: राजस्थान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई छोटी सी बातचीत ने बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया है। एक स्कूल छात्रा ने राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar को मंच पर ऐसा जवाब दिया, कि वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सिर्फ भाषा का नहीं रहा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था, जवाबदेही और युवाओं के आत्मविश्वास पर बहस छिड़ गई।
अंग्रेजी में परिचय, बीच में टोक दिया गया-
कार्यक्रम में छात्रा ने अपना परिचय अंग्रेजी में देना शुरू किया। वह राजस्थान में शिक्षा की स्थिति, स्कूलों की बदहाल इमारतों और संसाधनों की कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर बात कर रही थी। मुश्किल से कुछ सेकंड ही बीते थे, कि मंत्री ने उन्हें बीच में रोकते हुए हिंदी में बोलने को कहा।
A girl was speaking about poor education facilities in Rajasthan
Minister: Please speak in Hindi
Girl: But sir you are Education Ministr, you should not have any problem with English,it's a common language just like Hindi
Brave girl stood her ground & showed Minister his place pic.twitter.com/DoRIIxbIoV
— Nehr_who? (@Nher_who) February 24, 2026
मंच पर माहौल एक पल को ठहर सा गया। लेकिन छात्रा घबराई नहीं, बेहद शांत स्वर में उसने कहा, “सर, आप शिक्षा मंत्री हैं।” यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों में हल्की हंसी गूंज उठी। उसका जवाब न तो आक्रामक था, न ही असम्मानजनक, लेकिन उसमें एक स्पष्ट संदेश था। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से फैल गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।
भाषा से बड़ा मुद्दा शिक्षा की गुणवत्ता-
छात्रा ने आगे कहा, कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं महत्वपूर्ण हैं। उसने यह भी स्पष्ट किया, कि वह हिंदी में बोलने के लिए तैयार है, लेकिन असली मुद्दा भाषा नहीं, बल्कि स्कूलों की हालत है। उसके मुताबिक, कई सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, क्लासरूम जर्जर हैं और पढ़ाई का स्तर अपेक्षित मानकों तक नहीं पहुंच पा रहा।
उसकी बातों में एक किशोरी की मासूमियत थी, लेकिन सवाल बेहद गंभीर थे। उसने संकेत दिया, कि अगर छात्र अपनी समस्याएं खुलकर नहीं रख पाएंगे, तो बदलाव कैसे आएगा? यही बात लोगों के दिल को छू गई।
ये भी पढ़ें- Viral Video: कंबल बांटते-बांटते पूछा नाम, मुस्लिम निकलीं तो वापस छीन लिया, BJP नेता का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बंटी राय-
घटना के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने छात्रा की हिम्मत और आत्मविश्वास की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, कि लड़की ने बहादुरी से शिक्षा व्यवस्था की खामियों को सामने रखा। वहीं कुछ लोगों ने मंत्री का पक्ष लेते हुए कहा, कि संभव है वे अंग्रेजी में सहज न हों, इसलिए उन्होंने हिंदी में बोलने को कहा हो।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पूजा का सामान नदी में बहाना है पाप? पंडित का जवाब कर रहा हैरान, शास्त्रों में नहीं..



