Viral Video: सर्दी में ज़रूरतमंदों को कंबल बांटने का आयोजन, यह एक नेक काम लगता है। लेकिन राजस्थान के टोंक जिले के करड़ में हुए एक ऐसे ही आयोजन में जो हुआ, उसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है। BJP के वरिष्ठ नेता और टोंक-सवाई माधोपुर से दो बार सांसद रहे सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तीन मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार करते और पहले दिया कंबल वापस छीनते नज़र आ रहे हैं।
पहले दिया, फिर नाम पूछा, फिर वापस ले लिया-
वीडियो में जौनापुरिया एक महिला को कंबल देने के बाद उसका नाम पूछते हैं। जैसे ही उसने अपना नाम सुकरान खान बताया, नेताजी ने कंबल वापस करने को कह दिया। इतना ही नहीं, रज़िया और ज़ुबैदा नाम की दो अन्य महिलाओं को भी कंबल देने से साफ मना कर दिया गया। वीडियो में जौनापुरिया कहते सुनाई दे रहे हैं, कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं, उन्हें यह कंबल लेने का कोई हक नहीं।
The ugly face of communal bigotry and anti-Muslim discrimination within the BJP. Former BJP MP Sukhbir Singh Jaunapuria, while distributing blankets, asked a poor woman her name. When she identified herself as a Muslim, Sukran Khan, He asked her to step aside and leave the… pic.twitter.com/JGkvgt8BJp
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) February 23, 2026
पीड़ित महिला ने सुनाई अपनी आपबीती-
सुकरान खान ने पत्रकारों को बताया, कि शुरुआत में सभी को कंबल बांटे जा रहे थे, लेकिन अचानक नाम पूछे जाने लगे। जैसे ही उन्होंने अपना नाम बताया, नेताजी का रवैया बदल गया और उनके हाथ से कंबल वापस ले लिया गया। तीन बुज़ुर्ग महिलाएं, कड़कड़ाती सर्दी और हाथ से छिनता कंबल, यह मंज़र वहां मौजूद लोगों से भी बर्दाश्त नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने किया विरोध-
वहां मौजूद कुछ लोगों ने जौनापुरिया के इस बर्ताव का खुलकर विरोध किया। एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती, सिर्फ तीन-चार बुज़ुर्ग महिलाओं को वंचित किया। लेकिन जौनापुरिया टस से मस नहीं हुए और बोले कि यह कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनकी निजी व्यवस्था है, इसलिए वे जिसे चाहें दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: खाना खाने गए और डर के मारे रोने लगे लोग, कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट ये वीडियो वायरल
Congress ने बताया शर्मनाक-
Congress नेता टीकाराम जूली ने इस घटना को सार्वजनिक जीवन में रहे एक नेता के लिए बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, कि पहले कंबल देकर वापस लेना और फिर विरोध करने वाले ग्रामीणों को डांटना, यह किसी भी इंसान को शोभा नहीं देता, एक पूर्व सांसद को तो बिल्कुल नहीं। वहीं जौनापुरिया ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अरुणाचल के रिसॉर्ट में पर्यटकों का बवाल, स्टाफ को धमकाया और की गाली-गलौज, देखें



