Viral Video: परिवार के साथ बाहर खाना खाने जाना एक सुकून भरा लम्हा होता है, अच्छा खाना, हंसी-मज़ाक और एक रिलैक्स शाम। लेकिन क्या हो अगर खाना परोसने वेटर की जगह कोई भूत आ जाए? कुछ ऐसा ही हुआ वाराणसी के एक नए रेस्टोरेंट में, जहां लोग खाना खाने गए और डर के मारे चीखने-रोने लगे। इन दिनों इसी रेस्टोरेंट का एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बनारस में खुला अनोखा ‘कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट’-
आजकल थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का ज़माना है। कहीं ट्रेन के डिब्बे में खाना मिलता है, कहीं हवाई जहाज़ में बैठकर, तो कहीं ऐसी जगह जहां कल्पना भी न की हो। इसी कड़ी में बनारस यानी वाराणसी में एक अजीबोगरीब रेस्टोरेंट खुला है, जिसका नाम है, कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट। यह पूरी तरह भूत और कंकाल की थीम पर बना है। अंदर घुसते ही रोशनी कम हो जाती है, माहौल डरावना हो जाता है और हर कोने से एक अजीब सा सन्नाटा छाया रहता है।
भूत बने वेटर ने जब बढ़ाया हाथ, तो निकली चीख-
वायरल वीडियो में दिखता है, कि एक परिवार रेस्टोरेंट में खाने बैठा है। तभी कंकाल की माला पहने एक शख्स भूत के रूप में उनका खाना परोसने आता है। एक महिला घबराई हुई मुस्कान के साथ उसे देखती है, लेकिन जैसे ही वो हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है, वो ज़ोर से चीख पड़ती है।
दूसरी महिला का भी यही हाल होता है। तीसरी महिला जब वीडियो बनाने की कोशिश करती है और भूत बना वेटर हाथ बढ़ाता है, वो इतनी डर जाती है, कि चीखते-चीखते रोने लगती है। इस पूरे नज़ारे को देखकर उनके साथ बैठे मर्द मुस्कुराते रहते हैं। वेटर के हाथ में एक हथियार भी है, जिससे वो बार-बार डराने की कोशिश करता है।
7 लाख व्यूज़-
यह वीडियो रेस्टोरेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है और सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या सच में हाईवे साइनबोर्ड में जा घुसी Mahindra Thar? जानिए क्या है माजरा
लोगों की मिली-जुली राय-
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब मज़ेदार रहीं। एक यूज़र ने लिखा, “अगर कोई यहां अकेले खाने आए, तो भूख ही मर जाए।” किसी ने वाराणसी में इसकी लोकेशन पूछी और कहा, कि वो ज़रूर जाना चाहते हैं। एक और शख्स ने लिखा, “ये लोग खाना खाने आए थे या डर के मारे जान देने?” तो किसी ने सुझाव दिया, कि और मज़ेदार बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करें। कुछ लोग इस हॉरर थीम को खुद एक्सपिरियंस करना चाहते हैं, तो कुछ ने साफ कह दिया, रात का खाना सपने में नहीं बदलना चाहते।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पाकिस्तानी लड़की ने की अपने ही देश की बेइज़्ज़ती, कहा भारत चाहे तो कल ही..



