Viral Video: प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस इन दिनों एक अजीब वजह से सुर्खियों में है। ट्रेन के स्लीपर कोच S-2 के अंदर कुछ यात्रियों के बोतल से शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने रेलवे प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है, कि यह वीडियो किसी सहयात्री ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद ये वायरल हो गई।
कहां से कहां तक का सफर-
पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से रवाना होने के बाद रायबरेली रेलवे स्टेशन होते हुए आगे बढ़ती है। वायरल वीडियो में साफ दिखता है, कि कुछ लोग ट्रेन की सीट पर आराम से बैठकर बोतल से कुछ पी रहे हैं और दावा किया जा रहा है, कि यह शराब है।
रायबरेली: ट्रेन के अंदर शराब पीने का वीडियो वायरल,पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में पी जा रही शराब,कोच S 2 में यात्रीयो का है वीडियो ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो@upgrphq @spgrplucknow pic.twitter.com/gNt2jo0oTm
— Shiva Maurya Journalist (@shivamaurya50) February 19, 2026
वीडियो सामने आते ही यात्रियों की सेफ्टी और रेलवे के नियमों के पालन को लेकर सवालों की झड़ी लग गई। लोग पूछ रहे हैं, कि आखिर ट्रेन में TTE और सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? हालांकि इस वायरल वीडियो की फैक्ट रिसर्च एफआर स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।
RPF और GRP ने शुरू की जांच-
मामला सामने आते ही रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF और गवर्मेंट रेलवे पुलिस यानी GRP हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी गई। RPF पोस्ट प्रभारी AK सिंह ने इस पर बयान देते हुए कहा, कि अभी यह कन्फर्म नहीं किया जा सकता, कि यात्री शराब पी रहे थे या कोई आयुर्वेदिक दवा।
उन्होंने यह भी कहा, कि वीडियो पद्मावत एक्सप्रेस का ही है या किसी और ट्रेन का, इसकी लोकेशन-बेस्ड जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। यानी अभी पूरा मामला इन्वेस्टिगेशन के दायरे में है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी में दुल्हन पर उड़ाए 8.5 करोड़, नोटों की बारिश का वीडियो वायरल
रेलवे के नियम क्या कहते हैं?
Indian Railways के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर शराब पीना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह न सिर्फ अन्य यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि कानूनी तौर पर भी दंडनीय अपराध है। ऐसे में यह वायरल वीडियो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, कि क्या ट्रेनों में सिक्योरिटी और मॉनिटरिंग सच में उतनी इफैक्टिव है जितनी होनी चाहिए?
ये भी पढ़ें- चीनी रोबोट को बताया अपना अविष्कार? वीडियो वायरल होने पर खुली पोल, जानिए मामला



