Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: एक पंजाबी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। दूल्हे ने दुल्हन पर नोटों की ऐसी बारिश की, कि देखने वाले दंग रह गए, किसी ने तारीफ की तो किसी ने जमकर लताड़ा।

    वीडियो देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं-

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो हर किसी की ज़ुबान पर है। एक्स और इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस क्लिप में एक पंजाबी शादी की ऐसी झलक दिखती है, जो देखकर हर कोई हैरान रह जाए। वीडियो में दुल्हन मंडप के बीचोबीच खड़ी है और दूल्हा उस पर नोटों के बंडल लुटाने लगता है। देखते ही देखते बाकी परिवार वाले भी शामिल हो जाते हैं और हवा में नोट उड़ने लगते हैं।

    पूरा माहौल किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था, चारों तरफ बस पैसे ही पैसे। दावा किया जा रहा है, कि इस “मनी रेन” में कुल 8.5 करोड़ रुपये लुटाए गए। वीडियो के एक हिस्से में दूल्हा प्यार से दुल्हन का हाथ थामे नज़र आता है और दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान है।

    सोशल मीडिया पर वायरल-

    जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। एक तरफ वो लोग थे, जो इस शाही अंदाज़ से हैरान और अचंभित थे, तो दूसरी तरफ वो जो इसे फ़िज़ूलखर्ची और बेशर्मी का नमूना मान रहे थे। किसी ने लिखा, “उम्मीद है ये लोग उसके साथ अच्छा सलूक भी करेंगे।” एक और यूज़र ने तंज कसा, “इन पैसों से कितने गरीबों का पेट भर सकता था।” वहीं कुछ लोगों ने कहा, “उनका पैसा है, जो चाहें करें।” कई लोगों ने यह भी लिखा कि पैसों के साथ ऐसा बर्ताव करना उनकी बेइज़्ज़ती है। एक यूज़र ने तो सीधे लिख दिया, “यह घिनौना दिखावा है, पैसे से तहज़ीब और क्लास नहीं खरीदी जा सकती।”

    दिखावा या जश्न असली सवाल यही है-

    इस वीडियो ने एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। क्या यह सिर्फ खुशी का इज़हार था या फिर अपनी दौलत का रुआब दिखाने की कोशिश? भारत में शादियों में पैसे लुटाने की परंपरा पुरानी है, लेकिन 8.5 करोड़ का यह आँकड़ा आम लोगों के लिए तो बस एक ख्वाब है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: गोलगप्पे के मिक्सचर से निकला बड़ा सा ज़िंदा चूहा, वीडियो देख उठ जाएगा स्ट्रीट फूड से भरोसा

    जहां एक तरफ देश में करोड़ों लोग दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे हैं, वहीं इस तरह के वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा भी समझ में आता है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है, कि किसी की कमाई पर उंगली उठाना सही नहीं, हर कोई अपनी खुशी का जश्न अपने तरीके से मनाने के लिए आज़ाद है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: एक मां ने सरेआम किया अपनी बेटी पर अत्याचार, मदद लेने पर मारा, देखें

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।