Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के अंदर का नज़ारा दिखाया गया है। पहली नज़र में यह किसी बड़े प्राइवेट स्कूल या मॉडर्न कैंपस जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, यह साफ होता है, कि यह एक नया अपग्रेड किया गया सरकारी स्कूल है। यही बात लोगों को सबसे ज़्यादा हैरान कर रही है। वीडियो देखकर कई यूज़र्स को यकीन ही नहीं हो रहा, कि सरकारी स्कूल अब इतने आधुनिक और सुविधाजनक हो सकते हैं।
वीडियो की शुरुआत ने खड़े किए सवाल-
वीडियो की शुरुआत एक बड़े और अच्छे डिज़ाइन वाले स्कूल भवन से होती है। कैमरे के पीछे से आवाज़ आती है, “जब आप इस विशाल इमारत में प्रवेश करते हैं, तो आपके मन में यही सवाल आता है कि क्या यह वाकई एक सरकारी स्कूल है?” स्कूल की बाहरी बनावट साफ-सुथरी और मॉडर्न दिखती है। चौड़ी खिड़कियां, नई पेंटिंग, दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप और अंदर जाने के लिए साफ-सुथरा वॉकवे, सब कुछ किसी प्राइवेट कैंपस जैसा फील देता है।
This is New government school in Assam
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) January 23, 2026
Taxpayers hard earned money should be spent like this pic.twitter.com/gLekHZEStY
क्लासरूम और स्मार्ट सुविधाओं की झलक-
जैसे ही कैमरा स्कूल के अंदर जाता है, क्लासरूम दिखाई देते हैं। हर कक्षा में साफ डेस्क और बेंच, छत से लगे पंखे और बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे भरपूर रोशनी आती है। कुछ क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड और बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगी हुई हैं, जो पढ़ाई को और इंटरैक्टिव बनाती हैं। यह देखकर साफ लगता है कि अब सरकारी स्कूलों में भी टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल किया जा रहा है।
लैब्स और लाइब्रेरी ने खींचा ध्यान-
वीडियो में आगे बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स की अलग-अलग लैब्स दिखाई जाती हैं। सभी लैब्स में जरूरी उपकरण, सही फर्नीचर और साफ चमकदार फर्श नजर आते हैं। इसके अलावा एक शांत और व्यवस्थित लाइब्रेरी भी दिखाई गई है, जहां छात्र आराम से बैठकर पढ़ सकते हैं। यह सब देखकर लगता है कि अब सरकारी स्कूलों में प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है।
साफ-सुथरे वॉशरूम ने जीता दिल-
वीडियो का सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा वॉशरूम का है। यहां टॉयलेट बेहद साफ और अच्छे मेंटेन किए हुए नजर आते हैं। narrator बताता है कि स्कूल में 24 घंटे पानी की सुविधा है। यह बात सुनकर कई दर्शक खास तौर पर खुश नजर आए, क्योंकि सरकारी स्कूलों में साफ वॉशरूम की कमी अक्सर एक बड़ी समस्या मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी का कार्ड या शाही महल? मोर वाले इस Royal कार्ड को देख लोग हो रहे हैरान
लोगों की प्रतिक्रियाएं और तारीफ-
इस वीडियो का कैप्शन था, “यह असम का एक नया सरकारी स्कूल है। टैक्सपेयर्स की मेहनत की कमाई ऐसे ही खर्च होनी चाहिए।” 23 जनवरी को शेयर किया गया, यह वीडियो एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। किसी ने मजाक में लिखा, “ये तो AI लगता है,” तो किसी ने सुझाव दिया, कि अब टीचर्स की अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम भी लगना चाहिए।
वहीं कई लोगों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा, कि टैक्स का सही इस्तेमाल यही है और भविष्य में इसकी मेंटेनेंस भी जरूरी होगी। कुछ यूज़र्स ने बताया, कि यह हाल ही में रिनोवेट किया गया, लुमडिंग हायर सेकेंडरी स्कूल है, जिसे बेहतर शिक्षा सुविधाओं के लिए अपग्रेड किया गया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Urban Company से मसाज बुक करना पड़ा भारी, महिला से हाथापाई का वीडियो वायरल



