Viral Video
    Photo Drag From X Video

    Viral Video: एक ट्रैवल ब्लॉगर द्वारा शेयर किया गया वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फर्स्ट एसी कोच का दरवाजा सीधे चलती ट्रेन के बाहर की तरफ खुलता दिख रहा है। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे गंभीर सेफ्टी रिस्क मान रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इसे भ्रामक करार दे रहे हैं। YouTuber दीपक वेदी ब्लॉग्स ने यह क्लिप अपलोड की थी, जो अब एक्स यानी पहले के ट्विटर पर जमकर शेयर हो रही है।

    इस वीडियो में ब्लॉगर फर्स्ट एसी कोच के अंदर एक दरवाजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही दरवाजा खुलता है, सामने एक खुला गेट दिखाई देता है, जो सीधे ट्रेन के बाहर जाता है। ब्लॉगर ने चिंता जताते हुए कहा, कि अगर किसी यात्री से गलती से धक्का लग जाए या पैर फिसल जाए, तो वह सीधे चलती ट्रेन से बाहर गिर सकता है। उन्होंने इसे सेफ्टी डिजाइन में बड़ी कमी बताया है।

    वायरल हुआ वीडियो-

    हालांकि वीडियो में ट्रेन नंबर, रूट या लोकेशन का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन यह क्लिप 24 घंटे के अंदर तीन लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इस वजह से रेल सेफ्टी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। ब्लॉगर ने साफ तौर पर बताया, कि फर्स्ट एसी केबिन का दरवाजा एक ऐसे गेट की तरफ खुलता है, जो सीधे बाहर जाता है और बीच में कोई दूसरा बैरियर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, कि अगर दरवाजा खोलते समय कोई गलती से किसी को धक्का लग जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

    रेलवे की प्रतिक्रिया-

    वायरल वीडियो पर रेलवे सेवा, जो इंडियन रेलवे का ऑफिशियल ग्रीवांस रिड्रेसल हैंडल है, ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर से विस्तृत जानकारी मांगी है। रेलवे सेवा ने लिखा, कि कृपया अपनी समस्या की पूरी डिटेल्स जैसे ट्रैवल डिटेल्स, ट्रेन नंबर, घटना की तारीख और मोबाइल नंबर शेयर करें या फिर डायरेक्ट मैसेज भेजें। अभी तक इंडियन रेलवे ने इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है, कि वीडियो में दिखाया गया, डिजाइन सच में सेफ्टी रिस्क है या नहीं, लेकिन इस घटना ने पैसेंजर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

    नेटिजंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया-

    जहां कई दर्शक इस वीडियो को देखकर चिंतित हो गए हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सामान्य बताया है। उनका कहना है, कि फर्स्ट एसी के दरवाजे दोनों तरफ खुलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं और ट्रेन चलते समय ये दरवाजे बंद रखे जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शादी का कार्ड या शाही महल? मोर वाले इस Royal कार्ड को देख लोग हो रहे हैरान

    कुछ लोगों ने कंटेंट क्रिएटर पर व्यूज़ के लिए मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप भी लगाया है। एक यूज़र ने लिखा, कि एसी का दरवाजा दोनों साइड खुलता है, बस अंदर की तरफ खींचो तो सब ठीक है। ज्यादातर मामलों में ट्रेन चलते समय दरवाजा बंद रहता है। एक अन्य ने व्यंग्य में कहा, कि कंटेंट के लिए कुछ भी करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: इतना एडवांस भी हो सकता है भारत का सरकारी स्कूल, वीडियो देख लोग हैरान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।