Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: मुंबई के वडाला इलाके में एक आम-सी मसाज अपॉइंटमेंट अचानक हिंसक विवाद में बदल गई। 46 साल की पब्लिक रिलेशंस प्रोफेशनल शेनाज़ एस ने Urban Company ऐप के जरिए घर पर मसाज सर्विस बुक की थी। लेकिन जब उन्होंने सेशन कैंसिल किया, तो मामला इतना बिगड़ गया, कि उन्हें शारीरिक चोटें तक झेलनी पड़ीं। यह घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत विवाद नहीं रही, बल्कि ऐप-बेस्ड होम सर्विस प्लेटफॉर्म्स की सेफ्टी पर भी बड़ा सवाल बन गई।

    कैंसिलेशन के बाद बढ़ा तनाव-

    शेनाज़ अपने 18 साल के बेटे के साथ रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मसाज सेशन बुधवार शाम 4:30 बजे तय था। वह करीब 3:30 बजे घर लौटीं, तभी मसाज थेरेपिस्ट एक बड़ा मसाज बेड लेकर पहुंची। शेनाज़ को यह सेट-अप अपने घर के लिए असहज लगा और उन्हें थेरेपिस्ट के व्यवहार से भी अजीब-सा फील हुआ।

    ऐसे में उन्होंने Urban Company ऐप पर जाकर अपॉइंटमेंट कैंसिल और रिफंड की रिक्वेस्ट डाल दी। उनका आरोप है, कि इसके बाद माहौल अचानक बदल गया। थेरेपिस्ट ने आक्रामक रवैया अपनाया और बहस देखते-ही-देखते हाथापाई में बदल गई।

    हाथापाई और चोटें, बेटे ने किया बीच-बचाव-

    शिकायत के अनुसार, झगड़े के दौरान शेनाज़ को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया, जिससे उनके चेहरे पर खरोंच, चोट और शरीर पर नीले निशान आए। उनका बेटा जब बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी धक्का दिया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेटा बार-बार थेरेपिस्ट से घर छोड़कर जाने के लिए कहता नजर आ रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर दिया और सेफ्टी को लेकर बहस तेज कर दी।

    पुलिस कार्रवाई और कानूनी स्थिति-

    जब वडाला पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक थेरेपिस्ट वहां से जा चुकी थी। पुलिस ने शेनाज़ की शिकायत के आधार पर नॉन-कॉग्निज़ेबल (NC) केस दर्ज किया है और शुरुआती जांच शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐप पर दर्ज थेरेपिस्ट की पहचान से जुड़े कुछ डिटेल्स में गड़बड़ी भी पाई गई, जिन्हें बाद में ठीक किया गया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: अकेले सफर कर रही छात्रा के साथ ट्रेन में शर्मनाक घटना, वीडियो हुआ वायरल

    ऐप-बेस्ड सर्विसेज की सुरक्षा पर फिर सवाल

    शेनाज़ का कहना है, कि थेरेपिस्ट लिविंग रूम में बड़ा मसाज बेड लगाने पर जोर दे रही थी, जबकि वह बेडरूम में सेशन चाहती थीं। इसके अलावा, कथित तौर पर थेरेपिस्ट की कुछ बातें भी समझ से बाहर थीं, जिससे उनका डर और बढ़ गया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: टॉयलेट से दिखता है किचन, देखें ₹1.25 करोड़ में बिक रहा ये माचिस की डिब्बी जैसा फ्लैट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।