Viral Video: आजकल वेडिंग इनविटेशन सिर्फ एक नॉर्मल इनविटेश़न कार्ड नहीं रह गए हैं, बल्कि ये एक कलात्मक अनुभव और कहानी कहने का जरिया बन गए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शानदार शादी के कार्ड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने भारत में लग्जरी वेडिंग स्टेशनरी के बढ़ते ट्रेंड पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है।
पहली नजर में दिखता है कोई आर्टपीस-
पहली नज़र में यह बिल्कुल भी शादी के कार्ड जैसा नहीं लगता। इसकी बनावट किसी विरासती महल की सजावटी चीज़ या किसी लग्जरी गिफ्ट बॉक्स की तरह है। वीडियो में दिखाया गया, इनविटेशन बॉक्स एक मिनिएचर हेरिटेज डिस्प्ले की तरह डिज़ाइन किया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है।
यह बॉक्स मल्टी-पैनल स्टाइल में ड्रामेटिक तरीके से खुलता है। दोनों तरफ लाल पैनल दरवाज़े की तरह बाहर की ओर खुलते हैं और बीच का हिस्सा सामने आता है। इन पैनल्स पर पारंपरिक भारतीय वास्तुकला से प्रेरित जटिल डिजाइन बने हुए हैं, जो महलों और मंदिरों में आमतौर पर देखने को मिलते हैं। इनविटेश़न कार्ड के बीच में एक खूबसूरत मोर की मूर्ति है, जो गहरे नीले रंग की चमकदार चीज़ से बनाई गई है। मोर के नीचे असली वेडिंग कार्ड नाज़ुक तरीके से रखा गया है।
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं-
इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक और कमेंट किए हैं। कई लोगों ने इसमें शामिल कारीगरी की तारीफ़ की है। एक यूज़र ने लिखा, “वाह, यह तो बहुत कूल है,” जबकि दूसरे ने कहा, “ओएमजी सो रियल।” किसी ने मज़ाक करते हुए कहा, “यही गिफ्ट कर दो।” एक अन्य व्यक्ति ने जोड़ा, “इतना ज्यादा है तो हमें दे दो।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: Urban Company से मसाज बुक करना पड़ा भारी, महिला से हाथापाई का वीडियो वायरल
जयपुर का चांदी का निमंत्रण भी हुआ वायरल-
यह केवल एक उदाहरण है, वेडिंग इनविटेशन को पारंपरिक कागज़ से हटकर यूनीक कीपसेक में बदलने का। हाल ही में जयपुर के एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी के लिए 3 किलोग्राम शुद्ध चांदी से बना एक असाधारण निमंत्रण पत्र तैयार करवाया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। बॉक्स के आकार में बना यह इनविटेशन दूल्हे के परिवार को औपचारिक रूप से भेंट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अकेले सफर कर रही छात्रा के साथ ट्रेन में शर्मनाक घटना, वीडियो हुआ वायरल
यह ट्रेंड साफ़ दर्शाता है, कि भारतीय शादियों में भव्यता अब हर पहलू तक पहुंच गई है और निमंत्रण पत्र भी इसका अपवाद नहीं रह गए हैं।



