Iran Missile Attack
    Symbolic Photo Source - Google

    Iran Missile Attack: इजराइल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने पलटवार करते हुए, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई, कतर के दोहा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइलें दाग दीं। दुबई में रहने वाले लोगों ने बताया, कि अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे घरों की खिड़कियां कांप उठीं। एक चश्मदीद ने बताया, कि उसने तीन मिसाइलें आसमान में आग के गोलों की तरह उड़ती देखीं, जिनके पीछे धुएं का लंबा निशान था।

    एक निर्दोष की जान गई-

    अबू धाबी में एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से एशियाई मूल के एक नागरिक की मौत हो गई। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इसे एक खतरनाक और कायराना हरकत बताया, जो आम नागरिकों की जान को खतरे में डालती है। यह हमला सिर्फ इमारतों पर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के चैन पर भी था, जो इन शहरों को अपना घर समझते हैं।

    अमेरिकी फौजी अड्डे क्यों बने निशाना-

    जिन शहरों पर हमले हुए उन सभी में अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अबू धाबी में अमेरिकी और अमीराती वायुसेना एक साथ अल धफरा हवाई अड्डे का इस्तेमाल करती है। दोहा में अल उदैद हवाई अड्डा अमेरिका के केंद्रीय सैन्य कमान का अगुवा मुख्यालय है। सऊदी अरब में रियाद से करीब साठ किलोमीटर दक्षिण में प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर दो हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

    बहरीन में अमेरिकी नौसेना पर भी हमला-

    बहरीन ने बताया, कि मनामा में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर भी मिसाइल से हमला हुआ। यह बेड़ा खाड़ी, लाल सागर, अरब सागर और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों की निगरानी करता है। इसके अलावा जॉर्डन में भी सायरन बजे और कुवैत ने बताया, कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइलों को रोका।

    इजराइल और अमेरिका ने पहले किया था हमला-

    यह सारा बवाल तब शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमले किए। पहला हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनई के दफ्तर के पास हुआ। एक ईरानी स्कूल पर हुए हमले में चौबीस लोगों की जान गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, कि अमेरिका ने ईरान में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसे “Operation Epic Fury” नाम दिया गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक साझा अभियान बताया।

    ये भी पढ़ें- कुत्ते के चाटने ने छीन लिए हाथ और पैर! 52 साल की महिला की रूह कंपा देने वाली कहानी

    हवाई यातायात भी ठप-

    इस पूरे तनाव के बीच दुनिया भर की एयरलाइनों ने मध्य पूर्व के लिए उड़ानें रोक दीं। इजराइल, ईरान, इराक, कुवैत, बहरीन और कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। भारत की एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें भी रास्ता बदलने पर मजबूर हुईं।

    ये भी पढ़ें- अंग्रेज़ों ने 1917 में लिया था ₹35,000 का कर्ज़, 107 साल बाद भारतीय परिवार ने मांगा करोंड़ों का हिसाब

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।