Sophie Kinsella
    Photo Source - Google

    Sophie Kinsella: दुनियाभर में “शॉपहॉलिक” सीरीज़ से लाखों पाठकों का दिल जीतने वाली मशहूर लेखिका सोफी किन्सेला का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए बताया, कि 2022 में उन्हें आक्रामक मस्तिष्क कैंसर (Glioblastoma) का पता चला था। परिवार ने लिखा, “हमारी प्यारी Sophie (Maddy) आज सुबह शांति से चल बसीं। उनके आखिरी दिनों में परिवार, म्यूज़िक, गर्माहट और क्रिसमस की खुशियां उनके साथ थीं।”

    कौन थीं Sophie Kinsella?

    1969 में लंदन में जन्मी सोफी किन्सेला का असली नाम मेडलिन सोफी विकहम था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से संगीत की पढ़ाई शुरू की, लेकिन बाद में राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र में स्विच किया। 24 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला उपन्यास The Tennis Party लिखा, जो बेस्टसेलर बना। बाद में “Sophie Kinsella” नाम से लिखे गए उनके उपन्यासों खासतौर पर The Secret Dreamworld of a Shopaholic ने उन्हें दुनिया भर में स्टार लेखक का दर्जा दिया। उनकी किताबों की 50 मिलियन से ज्यादा कॉपियां 60 से अधिक देशों में बिक चुकी हैं।

    ‘शॉपहॉलिक’ से मिला ग्लोबल स्टारडम-

    “शॉपहॉलिक” सीरीज़ की नायिका Becky Bloomwood ने हास्य के साथ उन भावनाओं को दिखाया, जिनसे हर आम इंसान जुड़ पाता है, खर्च, इच्छाएं, गलतियां और फिर उन्हें सुधारने की कोशिश। इस सीरीज़ के पहले दो भागों पर बनी 2009 की फिल्म Confessions of a Shopaholic हिट रही और सोफी को इंटरनेशनल पॉप कल्चर आइकन बना दिया।

    साहित्य जगत में गहरा शोक-

    प्रकाशकों, लेखकों और एजेंट्स ने उनके निधन पर भावुक श्रद्धांजलियां दीं। उनके प्रकाशक ने कहा, कि किन्सेला ने रोमांटिक कॉमेडी को एक नया स्तर दिया, जहां मज़ाक, भावना और सामाजिक सच्चाई एक साथ मिलती थीं। प्रसिद्ध लेखिका जूल मैन्सेल ने उन्हें “एक शानदार लेखक और उससे भी बढ़कर एक बेहतरीन इंसान” बताया।

    कैंसर से जंग और अंतिम रचना-

    2024 में उन्होंने बताया था कि दो साल से glioblastoma से लड़ रही हैं। अपनी आखिरी रिलीज़ What Does It Feel Like? (2024) में उन्होंने अपने इलाज और अनुभव को कहानी के रूप में लिखा। उन्होंने माना था कि “लेखन मेरे लिए हमेशा एक तरह की थेरेपी रहा है।”

    ये भी पढ़ें- US Visa: सोशल मीडिया चेकिंग शुरू, अमेरिकी वीजा के नए नियम से भारतीयों में परेशानी

    क्या होता है Glioblastoma?

    Glioblastoma मस्तिष्क के सबसे घातक और तेज़ी से फैलने वाले कैंसर का प्रकार है। हर साल हजारों लोग इससे प्रभावित होते हैं और इसके लक्षणों में तेज़ सिरदर्द, व्यक्तित्व में बदलाव, याददाश्त कमजोर होना, बोलने में कठिनाई और थकान शामिल हो सकते हैं। इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी शामिल हैं, लेकिन यह कैंसर अक्सर वापस लौट आता है।

    ये भी पढ़ें- 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, इस देश ने उठाया ऐतिहासिक कदम

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।