Australia Social Media Ban: बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया, जब वह दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जिसने सोलह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इस नए कानून के तहत TikTok, YouTube, Instagram और Facebook जैसे दस बड़े प्लेटफॉर्म्स को मंगलवार की मध्यरात्रि से बच्चों की एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश मिला है। अगर ये कंपनियां इस नियम का पालन नहीं करतीं, तो उन पर पैंतालीस करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इसे परिवारों के लिए गर्व का दिन बताते हुए कहा, कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में बच्चों से अपील की, कि वे गर्मी की छुट्टियों में कोई नया खेल शुरू करें, संगीत का कोई वाद्ययंत्र सीखें या फिर वो किताब पढ़ें, जो काफी समय से शेल्फ पर रखी है।
बच्चों की मानसिक सेहत के लिए उठाया गया कदम-
यह कानून इसलिए लाया गया क्योंकि रिसर्च में पाया गया, कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल किशोरों की मानसिक सेहत पर बुरा असर डालता है। साइबर बुलिंग, गलत सूचनाओं का फैलाव और शारीरिक छवि से जुड़े नकारात्मक प्रभाव जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही थीं। सरकार के मुताबिक, आठ से पंद्रह साल की उम्र के छियासी प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे।
प्रतिबंध लागू होने से पहले कई बच्चों ने अपने ऑनलाइन फोलॉअर्स को अलविदा कहते हुए पोस्ट किए। एक टीनएजर ने TikTok पर लिखा, कि अब बाकी दुनिया से संपर्क नहीं रहेगा। हालांकि चौदह साल की एनी वैंग जैसे कुछ युवाओं का मानना है, कि यह बैन LGBTQ समुदाय और niche इंट्रस्ट रखने वाले लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया ही उनके लिए अपनी कम्युनिटी ढूंढने का एकमात्र जरिया था।
ये भी पढ़ें- US Visa: सोशल मीडिया चेकिंग शुरू, अमेरिकी वीजा के नए नियम से भारतीयों में परेशानी
तकनीकी कंपनियों का रुख और वैश्विक प्रभाव-
Elon Musk की X समेत सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स ने इस कानून का पालन करने की घोषणा की है। कंपनियां एज वैरिफिकेशन के लिए AI, सेल्फी बेस्ड एज एस्टिमेशन और बैंक अकाउंट डिटेल जैसे तरीके अपनाएंगी। Denmark, New Zealand और Malaysia जैसे कई देशों ने भी ऑस्ट्रेलिया के इस मॉडल को अपनाने में रुचि दिखाई है।
ये भी पढ़ें- Trump क्यों दे रहे भारत के चावल पर नया टैरिफ लगाने की चेतावनी? जानिए क्या होगा भारत पर असर



