Viral Video
    Photo Source - Twitter

    Viral Video: Delhi Metro में लड़की और लड़के की ज़ुबानी जंग वायरल, देखें

    Last Updated: 26 अगस्त 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Viral Video: आजकल दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान बहुत कुछ देखने को मिलता है। हाल ही में ऐसा एक और मामला सामने आ रहा है। जिसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे से बहस करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि लड़ाई की वजह साफ नहीं है। लेकिन दोनों को अपनी बात कहने की कोशिश करते हुए ऊंची आवाज में चिल्लाते देखा जा सकता है। लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। देर तक बहस बाजी जारी रहती है और बाद में लड़की शांत हो जाती है।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का उतावला होकर लड़की की तरफ आगे बढ़ता है। लड़की उससे कहती है बता क्या बोल रहा था इसी बीच वह फोन से कैमरा ऑन कर रिकॉर्डिंग करने लगती है। दोनों में देर तक बहस बाजी चलती रहती है, तभी वहां एक आंटी बीच बचाव करने आ जाती है। वह लड़के को समझाते हुए कहती है बेटा यह मत कर गलत है। फिर भी लड़के का जोश कम नहीं होता। वह लगातार लड़की को कुछ बोलता रहता है। इस पर एक और लड़की उसका विरोध करती है। वह उसके पास पहुंचकर दोबारा बहस करने लगता है। कुल मिलाकर लड़का आखिर तक भिड़ा रहता है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: भारत की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स, हम पहले ही चांद पर हैं

    यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं-

    यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। 25 अगस्त को इस वीडियो को शेयर किया गया है।‌ इस वीडियो को देखने के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा दिल्ली पुलिस को इस लड़के को गिरफ्तार करके यह बताना चाहिए, की मेट्रो में इस तरह की हरकत करने वालों के साथ कैसा सलूक किया जाता है। जिससे कि फिर कभी ऐसा ना करे। बीते दिनों आंटियों के बीच हुई लड़ाई भी चर्चा में थी। इसके अलावा मांग में सिंदूर लगाए और लाल चूड़ा पहनकर लड़के ने सुर्खियां बटोरी था।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कुत्ते ने की धांसू बल्लेबाजी, देख कर हो जाओगे हैरान