Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है जो देखकर रूह कांप जाती है। गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने एक शॉकिंग फुटेज जारी किया, जिसमें एक स्काईडाइवर हजारों मीटर की ऊंचाई पर हवा में लटका नजर आ रहा है। दरअसल, उसका पैराशूट प्लेन की पूंछ में फंस गया था। हालांकि इस हादसे में स्काईडाइवर बच गया, लेकिन यह घटना कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा वीडियो देखकर ही लगाया जा सकता है।
सितंबर में हुआ था यह हादसा-
यह डरावनी घटना सितंबर महीने में केर्न्स के दक्षिण में घटी थी। उस समय स्काईडाइवर्स एक स्टंट परफॉर्म कर रहे थे। लेकिन इस घटना की जानकारी अभी सामने आई है, क्योंकि ट्रांसपोर्ट सेफ्टी वॉचडॉग जांच कर रही थी। महीनों की इन्वेस्टिगेशन के बाद अब यह वीडियो पब्लिक किया गया है, जो बताता है, कि एडवेंचर स्पोर्ट्स में कितना रिस्क होता है।
NEW: Skydiver's parachute gets caught on the tail of a plane, leaving him dangling 15,000 feet in the air over North Queensland, Australia.
— Collin Rugg (@CollinRugg) December 11, 2025
As the parachutist climbed out of the plane, his reserve parachute handle got snagged on a wing flap.
The parachute then deployed and… pic.twitter.com/oVxiOl8bWN
घटना के समय स्काईडाइवर्स की टीम 15,000 फीट यानी करीब 4,600 मीटर की ऊंचाई पर 16 लोगों की एक खास फॉर्मेशन बनाने की प्लानिंग कर रही थी। इस पूरे स्टंट को एक पैराशूटिंग कैमरा ऑपरेटर फिल्म कर रहा था। लेकिन जैसे ही पहला पार्टिसिपेंट प्लेन के एग्जिट पर पहुंचा, चंद सेकंड में ही सब कुछ गड़बड़ा गया और प्लान बिल्कुल उलट गया।
कैसे फंसा पैराशूट प्लेन में-
ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो द्वारा जारी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि स्काईडाइवर का रिजर्व पैराशूट अचानक एक्टिवेट हो गया। यह तब हुआ जब पैराशूट का हैंडल प्लेन के विंग फ्लैप में अटक गया। जैसे ही पैराशूट खुला, वह सीधे प्लेन की टेल यानी पूंछ में फंस गया। इसके बाद स्काईडाइवर हजारों फीट की ऊंचाई पर प्लेन के साथ लटक गया। यह वाकई में जान के लिए खतरा था।
इस तरह की घटनाएं बहुत कम होती हैं, लेकिन जब होती हैं, तो बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। स्काईडाइविंग जैसे एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में इक्विपमेंट की थोड़ी सी भी गलती जानलेवा हो सकती है। इस घटना में यह देखना राहत की बात है कि स्काईडाइवर बच गया और किसी तरह सुरक्षित जमीन पर उतर पाया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता’, कहने के बाद AI Robot ने YouTuber पर चलाई गोली
सेफ्टी पर सवाल उठे-
इस हादसे के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स में सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर पैराशूट का हैंडल विंग फ्लैप में कैसे अटक गया और क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर प्रिवेंशन मेजर्स अपनाए जा सकते हैं। यह वीडियो एक चेतावनी है कि चाहे कितनी भी प्लानिंग क्यों न हो, हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर कुछ भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: नशे में धुत्त टीचर ने क्लासरूम में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल



