Viral Video
    Photo Source - Drag From X Video

    Viral Video: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के महूर तहसील के शेखापुर गांव की एक जिला परिषद स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्कूल टीचर अनंत वर्मा का नशे में धुत्त होकर स्कूल में डांस करने और बच्चों के सामने बदतमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ये वीडियो उन अभिभावकों ने बनाया था, जिन्हें अपने बच्चों की बार-बार की शिकायतों के बाद स्कूल बुलाया गया था।

    रोज नशे में आते थे टीचर साहब-

    स्थानीय लोगों के मुताबिक शिक्षक अनंत वर्मा रोजाना नशे की हालत में स्कूल आते थे और पढ़ाने की बजाय बच्चों के साथ गाली-गलौच करते थे। कई दिनों से इस व्यवहार से परेशान बच्चों ने आखिरकार अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो टीचर पूरी तरह से नशे में धुत्त थे और उनके सामने डांस करते हुए गिर पड़े। पूरी घटना को वीडियो में कैद कर लिया गया।

    गांव में फैला आक्रोश-

    इस घटना से पूरे गांव में गुस्से की लहर दौड़ गई। लोगों ने सवाल उठाया, कि अगर शिक्षक ही बच्चों के सामने नशे में ऐसा व्यवहार करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को कैसी शिक्षा मिलेगी। अभिभावकों ने जिला परिषद शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जो टीचर बच्चों का भविष्य संवारने की बजाय खुद ही गलत रास्ते पर चल रहा हो, उसे तुरंत नौकरी से निकाला जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता’, कहने के बाद AI Robot ने YouTuber पर चलाई गोली

    विभाग ने की तत्काल कार्रवाई-

    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद शिक्षा प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में जब टीचर के व्यवहार की पुष्टि हो गई तो शिक्षा विभाग ने अनंत वर्मा को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया, कि आगे विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। यह घटना इस बात का सबूत है, कि स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी कितनी जरूरी है। बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है और ऐसे लोगों को इस पेशे से दूर रखना ही समाज के हित में है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: हाईवे पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, कार से हुई जोरदार टक्कर कैमरे में कैद

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।