Viral Video: 8 जून की वह शाम सूरत के लास्काना इलाके में एक पुलिसकर्मी की जांबाज़ी की गवाह बनी। एक महिला का फोन आया, कि उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और सातवीं मंज़िल के फ्लैट में अंदर से दरवाज़ा बंद है। सूरत सिटी पुलिस के कंट्रोल रूम ने तुरंत Dial 112 की टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को रवाना किया। जो हुआ उसके बाद पूरे देश ने एक पुलिसकर्मी की हिम्मत को सलाम किया।
दरवाज़ा बंद-
जब Dial 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो सबसे बड़ी समस्या यह थी, कि सातवीं मंज़िल का फ्लैट अंदर से बंद था। मुख्य दरवाज़े से घुसना नामुमकिन था और हर पल कीमती था। कॉन्स्टेबल शैलेश चुड़ासमा और ड्राइवर कृपालसिंह गोहिल ने एक पल भी नहीं गंवाया। वे पड़ोस के फ्लैट में गए और फिर इमारत की बाहरी ग्रिल पकड़ी और सातवीं मंज़िल की ऊंचाई पर खिड़की तक पहुंचे। इसके बाद वह खिड़की से अंदर घुसे और दरवाज़ा खोला। शैलेश ने बताया, “आदमी ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया था और उल्टी कर रहा था। मैंने तुरंत उसे पकड़ा और बचा हुआ पदार्थ उससे दूर किया।”
In a courageous and life-saving act, Surat City Police Dial 112 personnel rescued a man who had allegedly attempted suicide inside a locked seventh-floor apartment in the Laskana area.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 11, 2026
Risking his own safety, Police Constable Shailesh Chudasama climbed across the exterior grille… pic.twitter.com/ORNaXTBKr3
एम्बुलेंस का इंतज़ार नहीं किया-
शैलेश ने यह भी बताया, कि उन्होंने एम्बुलेंस का इंतज़ार नहीं किया। खुद ही उसे नीचे लाए और अपनी गाड़ी में कामरेज के अस्पताल की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में एम्बुलेंस मिल गई और उसे तुरंत इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। हीरा उद्योग में काम करने वाला वह व्यक्ति इस समय उपचाराधीन है और उसकी हालत स्थिर है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेश में डुबोया देश का नाम, दो भारतीयों ने की शर्मनाक हरकत, महिलाओं के..
डिप्टी सीएम ने की तारीफ-
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने दोनों अधिकारियों की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों ने शैलेश की बहादुरी को सलाम किया। यह घटना याद दिलाती है, कि हमारे सुरक्षाकर्मी सिर्फ ड्यूटी नहीं करते, जान बचाने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं।
अस्वीकरण: यह समाचार लेख उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक संकट में है, तो iCall हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Viral Video: केक में छुपे मेटल के तार निगल गया 3 साल का बच्चा, मां ने वीडियो शेयर कर की ये अपील



