Viral Video: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ड्राइवर ने चेकिंग से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटा। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, कि आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
कब और कहां हुई ये खौफनाक घटना-
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे P3 राउंडअबाउट पर हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल गुरमीत चौधरी उस समय ट्रैफिक मैनेजमेंट की ड्यूटी पर तैनात थे। जब उन्होंने एक लाल रंग की कार को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने न सिर्फ गाड़ी रोकने से इनकार किया, बल्कि पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर तेज रफ्तार से भागने लगा।
Greater Noida: A car was seen dragging a traffic police officer on its bonnet today near AWHO Township.
Hoping the officer is safe and the accused is arrested. 🙏🏻 @noidapolice pic.twitter.com/YsIfYhlfWs— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) January 28, 2026
आधा किलोमीटर तक घसीटा-
चौधरी अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक गए और ड्राइवर ने उन्हें इसी हालत में करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। इस डरावने सफर के बाद आखिरकार ड्राइवर ने गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एक राहगीर ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती ट्रेन से गिर सकते हैं यात्री! फर्स्ट AC के इस वीडियो ने मचाया बवाल
पुलिसकर्मी की हालत और कानूनी कार्रवाई-
हालांकि कांस्टेबल गुरमीत चौधरी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, बीटा-2 पुलिस स्टेशन में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है, जिसमें हत्या का प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाना और सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला करने जैसे प्रावधान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया सड़ा हुआ खाना? वायरल वीडियो से मचा बवाल



