Viral Video: दिल्ली से पुणे जा रही एक 18 वर्षीय छात्रा को भारतीय रेलवे की ट्रेन में बत्तीस घंटे के सफर के दौरान लगातार परेशान किया गया। पढ़ाई के सिलसिले में अकेले यात्रा कर रही इस छात्रा ने अपना भयावक अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने पूरे देश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। छात्रा ने बताया, कि एक आदमी ने पूरे सफर के दौरान उसे घूरते हुए अभद्र इशारे किए और उसे बेहद असहज महसूस कराया।
छात्रा ने अपने अनुभव को विस्तार से साझा करते हुए बताया, कि वह व्यक्ति लगातार उसे देखता रहा, चाहे वह बैठी हो, लेटी हो या सो रही हो। केवल घूरना ही नहीं, बल्कि उस व्यक्ति ने डरावने चेहरे बनाए, असहज कर देने वाले इशारे किए और यहां तक कि फोन करने का संकेत भी दिया। डर कर छात्रा ने उस व्यक्ति का वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी सुरक्षा के लिए अपनी मां और बहन को भेज दिया।
Had a creep encounter
byu/Technical-Rent-5999 inindianrailways
परिवार ने कहा चुप रहो-
जब छात्रा ने अपनी मां से इस घटना के बारे में बात की, तो वह असमंजस में आ गई। मां ने डर के कारण उसे स्थिति को नजरअंदाज करने और कुछ न करने की सलाह दी। इस उलझन में फंसकर युवती ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, कि क्या उसे इस व्यवहार को अनदेखा कर देना चाहिए या कोई कार्रवाई करनी चाहिए। उसने लिखा, कि पूरे 32 घंटे के सफर में वह व्यक्ति लगातार उसे देखता रहा और भयावह हरकतें करता रहा, जिससे वह काफी भयभीत हो गई थी।
लोगों ने दी सही सलाह और बताया समाधान-
सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद इस घटना ने तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कई लोगों ने छात्रा को चुप न रहने और तुरंत कार्रवाई करने की सलाह दी। लोगों ने उसे रेल मदद ऐप का इस्तेमाल करने या 139 नंबर पर कॉल करके रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करने की सलाह दी। लोगों ने बताया, कि उसके पास वीडियो सबूत है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: टॉयलेट से दिखता है किचन, देखें ₹1.25 करोड़ में बिक रहा ये माचिस की डिब्बी जैसा फ्लैट
एक व्यक्ति ने सलाह दी, कि और रिकॉर्डिंग जमा करें और फिर विनम्रता से उस व्यक्ति से पूछें, कि क्या वह उसे जानता है, क्योंकि वह लंबे समय से उसे देख रहा है। अगर वह इनकार करे, तो साफ शब्दों में कहें, कि घूरना बंद करे, क्योंकि यह असहज करता है। अगर फिर भी व्यवहार जारी रहे, तो रेल मदद पर शिकायत दर्ज करें या 139 पर कॉल करें।
ये भी पढ़ें- रूस में बर्फ का तांडव! इमारतों की तीसरी मंजिल तक पहुंची बर्फ, वीडियो देख उड़े होश



