Viral Video: पुणे जिसे लोग पूरब का Oxford कहते हैं, वहां के एक शांत कैंपस के बाहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। MIT ADT University के पास लोनी कालभोर में एक पिता ने उस छात्र की सरेआम धुनाई कर दी, जो उनकी बेटी को पिछले 15 दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया, क्या एक बाप का यह कदम सही था?
15 दिन तक चुपचाप सहती रही बेटी-
MIT में पढ़ने वाली इस लड़की को करीब दो हफ्तों से DY Patil College का एक छात्र तरह-तरह से परेशान कर रहा था। सोशल मीडिया और दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से उसने लड़की को इस कदर तंग किया, कि वो मानसिक रूप से टूट गई। लेकिन वो चुप रही, शायद डर से, शायद शर्म से। आखिरकार उसने अपने पिता को सब बताया। एक बाप के लिए यह सुनना किसी झटके से कम नहीं था।
Pune: Viral Video Shows Angry Father Confronts & Beats Student For Harassing Daughter On College Campus pic.twitter.com/fMmNMugTBh
— Maharashtra News (@MahaNews25) March 5, 2026
कैंपस के बाहर आमना-सामना-
जब बेटी ने घर में बात की, तो पिता शांत नहीं बैठ सके। वे बेटी के साथ कैंपस के पास पहुंचे, जिससे उस लड़के को पहचान सकें। जब वो छात्र सामने आया, तो पिता ने पहले बात करने की कोशिश की। लेकिन चश्मदीदों के मुताबिक, उस छात्र ने पछतावे की जगह अकड़ दिखाई और बस यहीं से सब बदल गया। पिता का धैर्य टूट गया और उन्होंने सबके सामने उस लड़के को पकड़कर जमकर पीट दिया।
वायरल वीडियो ने दो खेमे बना दिए-
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। एक तरफ वो लोग थे, जो पिता की तारीफ कर रहे थे, कह रहे थे, कि बेटी की हिफाजत करना हर बाप का हक है। दूसरी तरफ वो लोग थे, जिन्होंने सवाल उठाया, कि जब लड़की इतने दिनों से परेशान थी, तो न कॉलेज का सुरक्षा तंत्र जागा, न पुलिस ने कोई कदम उठाया। अगर सिस्टम सही समय पर काम करता, तो शायद नौबत यहां तक न आती।
ये भी पढ़ें- Viral Video: चलती ट्रेन में खंभे से टकराया शख्स, वीडियो देख बैठा लोगों का दिल
मामले की जांच-
फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह घटना एक बड़े सवाल को जन्म दे गई है, जब एक बेटी हफ्तों तक उत्पीड़न सहती रहे और सिस्टम आंखें मूंदे बैठा रहे, तो क्या एक बाप के पास गुस्से के अलावा कोई और रास्ता बचता है?
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेशी महिला ने क्यों कहा भारत में मत खेलो होली? वायरल वीडियो से मचा बवाल



