Viral Video: होली अब सिर्फ भारत का त्योहार नहीं रहा, दुनियाभर के लोग इसे उतने ही उत्साह से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ रंगीन तस्वीरें और वीडियो छाए रहते हैं। लेकिन इस बार एक वीडियो ने खुशी की जगह एक गहरी बहस को जन्म दे दिया। Instagram पर Kate Woodley नाम की एक विदेशी ट्रैवल ब्लॉगर ने एक क्लिप शेयर की, जिस पर लिखा था, “भारत में होली खेलने मत जाओ, नेपाल जाओ।” बस यही एक लाइन पूरे इंटरनेट पर आग लगाने के लिए काफी थी।
Kate ने भारत की जगह नेपाल क्यों चुना?
Kate ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा, कि उन्होंने हमेशा होली का अनुभव लेने का सपना देखा था, लेकिन भारत में महिलाओं के साथ होने वाले हैरेस्मेंट की वजह से वो यहां कभी नहीं आना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने नेपाल जाने का फैसला किया और काठमांडू के मशहूर Durbar Square में होली मनाई।
उनका कहना था, कि यह उनकी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक रहा। उन्होंने बताया, कि सुबह 10 बजे जाना सबसे सही रहा, न ज्यादा भीड़, न अफरातफरी, बस रंगों और खुशी का शानदार माहौल। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, कि दिन चढ़ने के साथ माहौल थोड़ा बदला और कुछ लोगों का व्यवहार थोड़ा उग्र हो गया।
साथ में दिए कुछ जरूरी Tips भी
Kate ने अपने वीडियो में कुछ व्यावहारिक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा, कि ऐसे कपड़े पहनो जो बाद में फेंक सको और सफेद रंग सबसे बेहतर है, क्योंकि उस पर रंग सबसे खूबसूरत दिखते हैं। फोन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, एक गीले कपड़े से सब साफ हो जाता है। साथ ही उन्होंने सावधान किया, कि ऊपर से पानी भी फेंका जाता है और पानी के गुब्बारों का भी ध्यान रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Israel हमलों में कैसे बीत रही जनता की ज़िंदगी, शेल्टर में रह रहे परिवार ने शेयर किया वीडियो
इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया-
Kate के वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कई लोगों ने उनसे सहमति जताई। एक यूजर ने लिखा, “माफ करना बहन, लेकिन यही सच है।” वहीं कई लोगों ने इस भारत मत आओ वाली सोच को गलत बताया। एक यूजर ने तीखे शब्दों में लिखा, कि यह एक विदेशी महिला का एकतरफा नजरिया है, जो खुद को ट्रैवल एक्सपर्ट साबित करने के चक्कर में भारत की छवि खराब कर रही है।
ये भी पढ़ें- Holi पर हुई शर्मनाक हरकत, गाय को ज़बरदस्ती पिलाई शराब, वीडियो देख भड़के लोग
किसी ने कहा, “भारत से नफरत मत करो, केरल आओ।” तो किसी ने यह भी जोड़ा, कि भारत के सभी शहर होली के दौरान असुरक्षित नहीं हैं। यह बहस महज एक वीडियो तक नहीं रुकी, यह महिलाओं की सुरक्षा, यात्रा की आजादी और देश की साख जैसे बड़े सवालों तक जा पहुंची।



