Viral Video Noida Kids: सोशल मीडिया पर हाल ही में नोएडा के दो छोटे बच्चों की दिल छू लेने वाली कहानी हर किसी का ध्यान खींच रही है। इन दोनों बच्चों ने एक घायल कुत्ते को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। बिना पैसे, बिना साधनों के, सिर्फ एक जानवर के प्रति प्रेम और करुणा से प्रेरित होकर इन बच्चों ने वह काम किया, जो आजकल कई बड़े लोग भी नहीं करते।
आज के दौर में जब लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं, कि उनके पास दूसरों की मदद करने का समय ही नहीं है, तब ऐसे में इन बच्चों का यह कदम सचमुच सराहनीय है। कई बार हम सड़क पर घायल जानवरों को तड़पता देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इन बच्चों ने न सिर्फ उस कुत्ते के दर्द को महसूस किया, बल्कि उसकी मदद करने का फैसला भी लिया।
Viral Video Noida Kids वायरल वीडियो में क्या?
वायरल हो रहे, इस वीडियो में दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं, जो एक ठेले पर घायल कुत्ते को लेकर जा रहे हैं। रास्ते में एक राहगीर ने उन्हें रोका और पूछा कि वे कुत्ते को इस तरह क्यों ले जा रहे हैं। बच्चों ने बताया, कि कुत्ता घायल है और वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। उनका यह जवाब सुनकर उस व्यक्ति ने पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो में एक बच्चा ठेला खींच रहा है, जबकि दूसरा उसे धक्का लगा रहा है। उनकी इस मेहनत और लगन को देखकर हर कोई भावुक हो गया। वीडियो में बच्चे बता रहे हैं कि उन्होंने कुत्ते को सड़क पर घायल अवस्था में देखा था और फिर उसी समय उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया।
Viral Video Noida Kids सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया-
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट '@streetdogsofbombay' पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया: "दो छोटे बच्चे नोएडा के एक पशु अस्पताल में चले गए। बिना पैसे, बिना संसाधनों के, बस कुत्ते के लिए गहरा प्यार और करुणा से भरा दिल लेकर। उन्होंने दोबारा नहीं सोचा। उन्होंने किसी और की मदद का इंतज़ार नहीं किया। उन्होंने वो किया जो कई वयस्क नहीं करते। ये असली हीरो हैं।"
वीडियो को अब तक लगभग 30,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इन बच्चों की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह सब परवरिश के बारे में है... उन माता-पिता को सलाम जिन्होंने इन बच्चों को इतना अच्छा संस्कार दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "देश का भविष्य इन दयालु हाथों में है।" एक अन्य कमेंट में लिखा गया, "बहुत सुंदर... हम इनका सम्मान करते हैं।"
जानवरों के प्रति संवेदनशीलता का महत्व-
ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि जानवरों में भी हमारी तरह जान होती है। उन्हें भी प्यार, देखभाल और सुरक्षा की जरूरत होती है। लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी कई लोग जानवरों के प्रति अमानवीय व्यवहार करते हैं। कई बार सड़क दुर्घटनाओं में जानवरों को कुचलकर लोग आगे बढ़ जाते हैं, बिना उनकी मदद किए।
लेकिन इन बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि अगर हमारा दिल साफ हो और हमारे अंदर करुणा हो, तो हम किसी भी जीव की मदद कर सकते हैं। उनकी इस छोटी सी पहल ने यह संदेश भी दिया है कि मानवता सिर्फ इंसानों के प्रति ही नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 25 मिनट में तबाह हुए 9 आतंकी कैंप, सामने आया वीडियो
अच्छी परवरिश-
इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है, कि बच्चों की अच्छी परवरिश कितनी महत्वपूर्ण है। अगर बचपन से ही बच्चों को सही संस्कार और मूल्य सिखाए जाएं, तो वे बड़े होकर समाज के लिए एक मिसाल बन सकते हैं। इन दोनों बच्चों के माता-पिता को भी बधाई दी जानी चाहिए, जिन्होंने अपने बच्चों को इतनी अच्छी शिक्षा और संस्कार दिए हैं।
आज के समय में जब लोग अपने व्यस्त जीवन में दूसरों की मदद करना भूल जाते हैं, तब ये बच्चे एक अनमोल सबक सिखा रहे हैं। उनकी यह छोटी सी पहल हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें भी जानवरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ BJP नेता का अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, डांसर को गोद में..