Viral Video: जंगल की दुनिया में अक्सर ऐसे अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिलते हैं जो हमें चौंका देते हैं। इन दिनों एक तेंदुए का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह बिल्कुल मनुष्य की भांति अपने दो पैरों पर सीधा खड़ा होकर अपने शिकार को ढूंढ रहा है।
Viral Video वन्यजीव की अनोखी दुनिया-
जंगल सफारी हमेशा से ही रोमांच और आश्चर्य से भरी होती है। राष्ट्रीय उद्यानों और वनों में जाकर हम न केवल जानवरों को देख सकते हैं, बल्कि उनकी अद्भुत क्षमताओं और कौशल का भी गवाह बन सकते हैं। इसी तरह का एक अविश्वसनीय दृश्य हाल ही में सामने आया है, जो दिखाता है कि प्रकृति कितनी रहस्यमय और चमत्कारी है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने एक्स पर एक वीडियो share किया है, जिसमें एक तेंदुआ अपने पिछले पैरों पर खड़ा होकर शिकार की तलाश कर रहा है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए हैं, क्योंकि तेंदुए के लिए यह एक असामान्य मुद्रा है।
That leopard is looking at his food by standing on two legs. Leopards are one of the most versatile creatures on earth. From Kruger. pic.twitter.com/tNG74rt9R8
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 12, 2025
दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का यह अनोखा दृश्य-
यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध क्रूगर नेशनल पार्क से आया है। पार्क अपनी विविध वन्यजीव संपदा के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस वीडियो में तेंदुआ बिल्कुल इंसान की तरह सीधा खड़ा होकर अपने आसपास के माहौल को देख रहा है।
वीडियो पहले ‘लेटेस्ट साइटिंग्स – क्रूगर’ नाम के फेसबुक पेज पर साझा किया गया था। उस पोस्ट के अनुसार, “जब यह तेंदुआ इम्पाला हिरणों पर घात लगाकर हमला करने की तैयारी कर रहा था, तो अचानक वह अपने पिछले पैरों पर बैठ गया ताकि बेहतर नजर आ सके। फिर इस दृश्य को और भी असामान्य बनाते हुए, वह बिल्कुल इंसान की तरह अपने पिछले पैरों पर पूरी तरह खड़ा हो गया।”
वन अधिकारी का दिलचस्प कैप्शन-
परवीन कासवान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “वह तेंदुआ दो पैरों पर खड़े होकर अपने खाने को देख रहा है। तेंदुए धरती पर सबसे बहुमुखी जीवों में से एक हैं।” यह कैप्शन तेंदुए की अद्भुत अडेप्टेबिलिटी को दर्शाता है।
वीडियो को पोस्ट करने के बाद से अब तक लगभग 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूज़र ने लिखा है, “तेंदुए शोर मचाने वाले शिकारी नहीं हैं। वे शांत सुनने वाले हैं। उनकी हर गतिविधि कैल्कुलेटिड होती है। हर नजर का एक मकसद होता है। वे सही समय का इंतजार करते हैं।”
लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं-
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर अपनी राय दी है। एक व्यक्ति ने मजाक में कहा, “5000 साल बाद अगर ये इंसानों की तरह खड़े होकर चलने लगें तो हैरान मत होना।” दूसरे यूज़र ने लिखा, “शानदार और शक्तिशाली, तेंदुआ अपने भोजन का सर्वेक्षण कर रहा है। यह क्रूगर में अनुकूलन का सच्चा राजा है।”
ये भी पढ़ें- कार में महिला संग रंगे हाथों पकड़े गए BJP नेता, वायरल वीडियो से मचा बवाल
प्रकृति की अद्भुत क्षमता-
यह वीडियो हमें दिखाता है कि जानवरों में कितनी अद्भुत क्षमताएं होती हैं। तेंदुए अपनी चपलता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। वे अपने प्रकृति के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। यह घटना साबित करती है कि प्रकृति में हर जीव अपने सर्वाइवल के लिए यूनीक तरीके अपनाता है।
ये भी पढ़ें- मोबाइल चार्जिंग को लेकर दो महिलाओं में हुई हाथापाई, जानें मामला और देखिए वायरल वीडियो