Iran F-35 Fighter Jet Attack
    Photo Source - Google

    Iran F-35 Fighter Jet Attack: अमेरिका का F-35 Lightning II दुनिया का सबसे उन्नत और महंगा लड़ाकू विमान है। इसकी एक इकाई की कीमत 10 करोड़ डॉलर से भी ज़्यादा है और 19 से अधिक देश इसे उड़ाते हैं या उड़ाने की योजना रखते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी है, इसकी स्टील्थ टेक्नीक यह राडार की पकड़ में नहीं आता। लेकिन ईरान ने दावा किया है, कि उसने इसी इंविज़िबल” विमान को मार गिराया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल एक 44 सेकंड का एनीमेशन क्लिप बता रहा है, कि शायद यह कैसे संभव हुआ।

    44 सेकंड का वीडियो-

    तकनीकी टिप्पणीकार फुरकान गोज़ुकारा ने X पर एक छोटा एनीमेशन क्लिप साझा किया, जिसने रक्षा विशेषज्ञों और आम लोगों दोनों का ध्यान खींचा। इस क्लिप में एक सरल लेकिन चौंकाने वाला विचार पेश किया गया है। राडार प्रणालियां तरंगें छोड़ती हैं, जिन्हें स्टील्थ विमान के सेंसर पकड़ लेते हैं और पायलट को खतरे की सूचना मिल जाती है।

    लेकिन निष्क्रिय इंफ्रारेड सेंसर बिल्कुल खामोश रहते हैं, वो कोई तरंग नहीं छोड़ते, बल्कि सिर्फ जेट इंजन की गर्मी को चुपचाप ट्रैक करते हैं। क्लिप में दिखाया गया है, कि विमान की उड़ान के निशान चमकते हुए दिखते हैं और सेंसर बिना किसी चेतावनी के उसे लॉक कर लेते हैं। सीधे शब्दों में स्टील्थ राडार से छुप सकता है, लेकिन गर्मी से नहीं।

    F-35 को पहली बार निशाना बनाया-

    ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया, कि गुरुवार तड़के 2 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-35 को “उन्नत और आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली” से निशाना बनाया। IRGC ने कहा, कि विमान का हश्र जांच के अधीन है और उसके गिरने की संभावना बहुत ज़्यादा है। इसके अलावा IRGC ने यह भी दावा किया, कि उसने पहले 125 से ज़्यादा अमेरिकी-इज़राइली ड्रोन भी मार गिराए हैं। साथ ही ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह भी कहा, कि उन्होंने एक इज़राइली F-16 को भी मध्य ईरान के ऊपर निशाना बनाया।

    अमेरिका ने माना-

    CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की, कि एक F-35 मध्य पूर्व में आपातकालीन लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ। अधिकारी Tim Hawkins ने कहा, कि विमान सुरक्षित उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है। यह घटना जाँच के अधीन है। अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने आत्मविश्वास से कहा, कि अमेरिका “निर्णायक रूप से जीत रहा है” और ईरान की वायु रक्षा प्रणालियां “धूल में मिल चुकी हैं।” दिलचस्प बात यह है, कि ईरान के दावे से ठीक एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने X पर F-35 को “निर्णायक अमेरिकी ताकत” बताया था।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, लेकिन पिटने के बजाय उसके साथ ही बना.., देखें

    अन्य नुकसान भी हुए-

    इस संघर्ष में अन्य विमानों को भी नुकसान हुआ। तीन F-15 Eagle विमान कुवैती वायु रक्षा द्वारा गलती से मार गिराए गए हालाँकि सभी पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। पश्चिमी इराक में एक KC-135 Stratotanker दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सभी छह कर्मी मारे गए। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह दुश्मन या मित्र की गोलीबारी से नहीं हुआ। युद्ध के तीसरे हफ्ते में अमेरिका ने ओकिनावा से 31वीं मरीन यूनिट और USS Tripoli को भी तैनात करना शुरू कर दिया है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में robot बेकाबू, बर्तन तोड़े, नाचा, तीन कर्मचारी भी न रोक पाए

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।