Viral Video: आमतौर पर जब कोई चोर पकड़ा जाता है, तो जो तस्वीर दिमाग में आती है वो होती है, गुस्से में चिल्लाते लोग, धक्का-मुक्की और शायद मारपीट भी। लेकिन Instagram पर श्रेयांश शुक्ला द्वारा साझा किए गए एक वीडियो ने इस पूरी धारणा को पलट दिया। इस वीडियो में कुछ नौजवानों ने एक कथित चोर को पकड़ा और फिर जो हुआ वो देखकर इंटरनेट हैरान रह गया।
Vlog जैसी पूछताछ न गुस्सा न हाथापाई-
वीडियो में चोर घबराया हुआ और परेशान दिखता है लेकिन उसे पकड़ने वाले लड़के बिल्कुल शांत हैं। न चीखना, न चिल्लाना, बस एक सामान्य और स्थिर लहजे में बातचीत। ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी vlog के लिए इंटरव्यू ले रहे हों। श्रेयांश के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनके घर से फोन और पैसे चुराने की कोशिश की थी लेकिन रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़ने के बाद समूह ने उससे उसकी पृष्ठभूमि के बारे में शांति से सवाल पूछे और पूरा वक्त रिकॉर्डिंग जारी रही।
कबूतर वाली चालाकी और दूसरी बार की चोरी-
श्रेयांश ने एक अलग वीडियो में पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि यही शख्स पहले उनके घर आया था और कहा था कि उसका कबूतर उनके घर में उड़ आया है। उसने पानी भी माँगा। उसी दिन घर से कुछ फोन गायब हो गए। कुछ दिन बाद वो फिर आया और इस बार नौजवानों ने उसे पहचान लिया और चोरी की कोशिश के दौरान ही दबोच लिया। आखिरकार उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं-
वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक उपयोगकर्ता ने लिखा “मुझे बेहद अच्छा लगा कि यह पीढ़ी कितनी शांत है।” एक और ने कहा कि गुस्से और हिंसा के बिना भी हालात संभाले जा सकते हैं और यही Gen Z दुनिया को सिखा रही है। एक तीसरे उपयोगकर्ता ने लिखा कि आज पहली बार समझ आया कि लोग Gen Z को अलग क्यों कहते हैं, इस वीडियो ने साबित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में robot बेकाबू, बर्तन तोड़े, नाचा, तीन कर्मचारी भी न रोक पाए
Gen Z का यह अंदाज़-
यह वीडियो सिर्फ एक चोर पकड़ने की कहानी नहीं है, यह एक पूरी पीढ़ी के सोचने और काम करने के तरीके की झलक है। जहां पुरानी पीढ़ी गुस्से को ताकत मानती थी, Gen Z शांति को हथियार बना रही है। चाहे आप इसे maturity कहें या cool attitude एक बात तो तय है, कि इन लड़कों ने बिना किसी हिंसा के न सिर्फ चोर पकड़ा बल्कि इंटरनेट का दिल भी जीत लिया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Namo Metro में नाच-गाना पड़ा भारी, 11 लोग हिरासत में, वीडियो हुआ वायरल
अस्वीकरण- ये लेख सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री पर आधारित है। इसमें दिए गए विवरण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।



