Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: कुछ लोग ज़िंदगी में वो करने की हिम्मत रखते हैं, जो बाकी सिर्फ सोचते हैं। स्वाति और प्रतीक ऐसे ही एक जोड़े हैं, जिन्होंने पिछले साल अपनी नौकरियां छोड़ दीं और निकल पड़े दुनिया घूमने। 2025 में भारत को करीब से देखा और 2026 में अपनी जमापूंजी लगाकर विदेश का रुख किया और पहला पड़ाव बना चाइना। लेकिन जब स्वाति ने चीन से एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया, तो उन्हें शायद अंदाज़ा नहीं था, कि यह पूरे देश में बहस का मुद्दा बन जाएगा।

    China महंगा है यह मिथक टूट गया-

    स्वाति ने अपने वीडियो में बताया, कि China आने से पहले उन्होंने सौ बार सुना था, “चाइना बहुत महँगा है।” लेकिन ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग निकली। उन्होंने तीन बातें गिनाईं, जिन्होंने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया, कि भारत दरअसल महंगा है। पहली बात होटल का किराया।

    स्वाति और प्रतीक को एक लग्ज़री होटल के लिए सिर्फ ₹1,800 चुकाने पड़े, जो भारत के किसी भी बड़े शहर के से काफीलग्ज़री होटल से कम है। दूसरी बात एक BMW cab में 30 मिनट की सवारी का खर्च था महज ₹600 और तीसरी बात खाना। एक प्लेट असली चाइनिज़ नूडल्स सिर्फ ₹170 में मिल गई। स्वाति ने साफ कहा चीन महंगा नहीं है। चाइना बहुत हद तक सस्ता है।

    भारतीयों ने क्या कहा?

    वीडियो वायरल होते ही भारतीयों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और इनमें गुस्सा कम, सच्चाई ज़्यादा थी। एक व्यक्ति ने लिखा, कि भारत “तीसरी दुनिया की अर्थव्यवस्था है, लेकिन पहली दुनिया के दाम वसूलती है।” किसी ने समझाया, कि China में कंपनियां आपस में इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं, कि सेवाएं सस्ती देनी पड़ती हैं, जबकि भारत में ऐसा नहीं होता। एक और टिप्पणी थी, कि भारत में महंगाई की असली वजह भारी कराधान और बेलगाम उत्पाद मूल्य निर्धारण है। किसी ने यहां तक कह दिया, कि थायलैंड की टैक्सी सेवा भी भारत से बेहतर है और भारत की कैब का हाल किसी से छिपा नहीं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: बेटी को परेशान कर रहा था छात्र, तो पिता ने कॉलेज जाकर की सरेआम पिटाई, देखें

    बहस जो ज़रूरी है-

    यह वीडियो महज एक ट्रैवल ब्लॉग है, यह एक आईना है। जब एक आम भारतीय जोड़ा China जाकर वहां की सस्ती और अच्छी सेवाओं की तुलना घर से करें और कहें कि “हर मिथक टूट गया”, तो यह सवाल उठता है, कि आखिर भारत में चीज़ें इतनी महंगी क्यों हैं? क्या यह सिर्फ टैक्स की समस्या है, बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की कमी है, या फिर कुछ और? स्वाति और प्रतीक का यह सफर शायद घूमने की कहानी से ज़्यादा एक ज़रूरी बातचीत की शुरुआत बन गया है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल में 10वीं के छात्र ने टीचर को सबके सामने मारा मुक्का, देखें वीडियो हो रहा वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।