Viral Video
    Photo Drag From X Video

    Viral Video: कोझिकोड, केरल की एक बुजुर्ग महिला इन दिनों पूरे देश की हीरो बन गई हैं। 12 फरवरी 2026 को एक ऐसा वाकया हुआ, जो सबको सोचने पर मजबूर कर रहा है। एक स्कूटी सवार ने पैदल चलने वालों के रास्ते यानी फुटपाथ पर गाड़ी चलाने की कोशिश की, लेकिन इस महिला ने उसे ऐसा सबक सिखाया, कि देखने वाले दंग रह गए। पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इन्हें “माताजी” कहकर इनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    ट्रैफिक जाम में की गलती-

    यह पूरा मामला कोझिकोड की एक भीड़भाड़ वाली सड़क का है, जहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। ऐसे में अक्सर कुछ लोग शॉर्टकट निकालने के चक्कर में फुटपाथ पर गाड़ी चला देते हैं। यही गलती इस स्कूटी सवार ने भी की। सोचा होगा फुटपाथ के रास्ते से निकल जाएगा और जल्दी आगे बढ़ जाएगा। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी, क्योंकि उसके सामने वो महिला आ गईं, जो गलत को बर्दाश्त नहीं करतीं।

    जैसे ही स्कूटी वाला फुटपाथ की तरफ बढ़ा, बुजुर्ग महिला ने बीच में आकर सीधे उसका रास्ता रोक दिया। उन्होंने अपनी जगह से हिलने से साफ मना कर दिया। यह नजारा देखकर आसपास खड़े लोग भी चौंक गए, कि इतनी बुजुर्ग महिला इतनी हिम्मत कैसे दिखा रही हैं।

    नहीं मानी बात तो दिखाया फोन-

    स्कूटी वाले ने शुरू में बहस की और आगे बढ़ने की बहुत कोशिश की। उसने सोचा, कि महिला हट जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। महिला तो और भी मजबूती से खड़ी हो गईं। उन्होंने अपने पैर से भी स्कूटी को रोकने की कोशिश की, जिससे वो आगे न बढ़ सके।

    कुछ देर तक यह टकराव चलता रहा। आखिरकार जब महिला ने अपना मोबाइल फोन निकालकर पूरे वाकये को रिकॉर्ड करना शुरू किया, तब जाकर स्कूटी सवार की अक्ल ठिकाने आई। वो तुरंत घबरा गया और पीछे हटते हुए वापस सड़क पर चला गया।

    सोशल मीडिया पर छा गईं माताजी-

    यह वीडियो अब हर जगह शेयर हो रहा है और लोग इस बहादुर महिला को “माताजी” कहकर उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। केरल में हाल के दिनों में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जहां आम नागरिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को टोक रहे हैं और अनुशासन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: 70 साल की दादी अकेले चलाती हैं फूड कॉर्नर, वृद्धा आश्रम जाने से इनकार, वीडयो देख रो पड़े लोग

    यह पहली बार नहीं है, जब केरल से ऐसी खबर आई है। साल 2019 में भी एक महिला ने गलत लेन में चल रही बस को रास्ता देने से मना कर दिया था और वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। लेकिन इस बार की घटना कुछ अलग है, क्योंकि एक बुजुर्ग महिला ने बिना किसी डर के सही के लिए आवाज उठाई।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: विदाई में रोते हुए अचानक हंसने लगे लोग, दुल्हन के भाई ने.., वीडियो हो रहा वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।