Viral Video: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है। 10 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान रिकॉर्ड किया गया, यह 40 सेकंड का वीडियो दिखाता है, कि कैसे वेंडर्स बचे हुए सॉफ्ट ड्रिंक्स को इकट्ठा करके दोबारा बोतलों में भर रहे हैं।
यह वीडियो देखकर लोगों को अपनी सेहत को लेकर गंभीर चिंता हो रही है क्योंकि ऐसे पेय पदार्थों से इन्फेक्शन और बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है, कि ये ड्रिंक्स दोबारा बेचे गए या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग सही जांच की मांग कर रहे हैं।
वीडियो में क्या दिखा जो लोगों को हिला गया-
अंग्रेज़ी समाचार वेबसाइट टाइम्स नाउ के मुताबिक, वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है, कि वेंडर्स फेंके गए कप से आधे-अधूरे पिए गए ड्रिंक्स इकट्ठा कर रहे हैं और उन्हें प्लास्टिक की बोतलों में डाल रहे हैं। एक्सपर्ट्स और देखने वालों ने चेतावनी दी है, कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। 11 से 12 फरवरी के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो क्लिप्स शेयर किए गए, जिसके बाद लोगों की जांच की मांग और तेज हो गई।
Vendor collecting leftover Thumsup & other Coldrinks in a bottle to resale in Arun Jaitley stadium, Delhi
This is the condition in our premium sports avenues & we want to host sports events like Olympics 😭
— Veena Jain (@Vtxt21) February 12, 2026
कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए और सबूत मांगे कि क्या सच में ये ड्रिंक्स दोबारा बिक्री के लिए थे। हालांकि बहुत से लोगों ने इस कथित गंदे तरीके की आलोचना की है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कि ये दोबारा भरे गए ड्रिंक्स जनता को बेचे गए।
लोगों का गुस्सा और धोखाधड़ी का आरोप-
एक नेटिजन ने वायरल दिल्ली वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा, कि यह सिर्फ गैर-जिम्मेदारी नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ साफ धोखाधड़ी है। यह किसी भी एंगल से जुगाड़ नहीं है, बल्कि सीधा-सीधा फ्रॉड है। एक अचानक आई बीमारी और सब शॉक्ड होने का नाटक करेंगे। सोचिए, कि आप 200 रुपये देकर कोल्ड ड्रिंक खरीदें और आपको कम्युनिटी एडिशन का ड्रिंक मिले। ना ठंडा ना फ्रेश, बल्कि शेयर किया हुआ।
यही तो दिक्कत है। भारत में नियम सजावट की तरह रखे जाते हैं, जब तक कोई बीमार नहीं पड़ता। हम लोग बहुत उद्यमी हैं और मुझे यकीन है, कि स्मार्ट सॉल्यूशन मिल सकते हैं। अगर आपके बिजनेस मॉडल को चलाने के लिए धोखाधड़ी जरूरी है तो क्या आपका बिजनेस कानूनी होना चाहिए?
अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान-
अब तक ना तो दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए ने और ना ही कोका-कोला इंडिया ने इस मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी किया है। लोग दोनों संगठनों से जवाब और एक्शन की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली होटल में जहरीला खाना परोसने का मामला-
यह घटना कुछ हफ्ते पहले सामने आए एक और गंभीर मामले के बाद आई है, जब दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल ने कथित तौर पर एक महिला को जहर मिला खाना परोसा था। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने उस होटल रूम का निरीक्षण किया, जहां महिला रुकी हुई थी। उन्होंने संदिग्ध खाने की 16 सैंपल और लिक्विड जब्त किए, जिन्हें लेबोरेटरी टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदाई में रोते हुए अचानक हंसने लगे लोग, दुल्हन के भाई ने.., वीडियो हो रहा वायरल
सवाल उठता है सुरक्षा और जिम्मेदारी पर-
ये दोनों घटनाएं दिल्ली में फूड सेफ्टी और हाइजीन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। चाहे वो बड़े स्टेडियम हों या फाइव स्टार होटल, लोगों का भरोसा तभी बनेगा, जब सख्त नियम लागू हों और उनका पालन किया जाए। जब तक अधिकारी जागरूक नहीं होंगे और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। अब देखना यह है, कि इस वायरल वीडियो पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से एक्शन लिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: फुटपाथ पर स्कूटी चला रहा था शख्स, तभी बुज़ुर्ग महिला ने देखें कैसे सिखाया सबक



