Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: बेंगलुरु में किराये की बात होती है, तो लोग अक्सर चौंक जाते हैं। लेकिन जब एक कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सोसाइटी का वीडियो शेयर किया और बताया, कि वे 2BHK के लिए 60,000 रुपये महीना किराया देते हैं, तो पूरा इंटरनेट रुक गया। दोनों प्रोडक्ट मैनेजर हैं और उनका यह वीडियो 3 मार्च को पोस्ट होने के बाद से अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आखिर ऐसा क्या है, उस सोसाइटी में जो लोग बार-बार देख रहे हैं?

    23 टॉवर और इतनी खुली जगह कि दिल खुश हो जाए-

    वीडियो की शुरुआत में कपल सोसाइटी का नजारा दिखाते हैं। उनके मुताबिक, इस आवासीय परिसर में कुल 23 टॉवर हैं और हर टॉवर के बीच इतनी दूरी है, कि घुटन का नाम-ओ-निशान नहीं। चारों तरफ पेड़-पौधे, फूल और बच्चों के खेलने की जगहें हैं। त्योहारों पर यही खुली जगहें मेले का रूप ले लेती हैं। कपल खुद कहते हैं, “यह जगह लगभग बेकार लगती है, लेकिन यही तो हमें पसंद है।”

    तीन स्विमिंग पूल-

    सोसाइटी में कुल तीन स्विमिंग पूल हैं, एक बड़ों के लिए और दो बच्चों के लिए। कपल बताते हैं, कि वीकेंड पर यहां आकर ऐसा लगता है, जैसे किसी रिसॉर्ट में आ गए हों। “यहां बैठकर लगता है, हम Coorg के किसी रिसॉर्ट में हैं।” हरे-भरे बगीचे और पेड़ों की छांव में बने यह पूल सोसाइटी को एक अलग ही रंग देते हैं।

    किराने से लेकर सैलून तक-

    यह सोसाइटी सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक पूरी दुनिया है। अंदर ही दो किराना स्टोर, दो सैलून, एक स्टेशनरी की दुकान और एक ऑर्गेनिक स्टोर मौजूद है। कई दुकानें घर तक सामान पहुंचाती भी हैं। क्लबहाउस में रेस्टोरेंट और बार है और कभी-कभी खेल के बड़े मैच भी यहां दिखाए जाते हैं, जो इसे एक छोटे स्पोर्ट्स बार में बदल देता है। सबसे अनोखी बात, सोसाइटी के अंदर एक गेस्ट होटल भी है। रपल खुद हैरान हैं, इसे देखकर लेकिन मानते हैं, कि यह आइडा काफी अच्छा है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल दहलाने वाला हादसा, लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम का हाथ, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

    इंटरनेट पर छिड़ी बहस-

    वीडियो पर आई टिप्पणियां भी खूब दिलचस्प रहीं। एक यूजर ने लिखा, कि 2BHK के लिए 60,000 रुपये तो बढ़िया डील है, क्योंकि ऑनलाइन तो 80,000 से कम में कुछ मिलता ही नहीं। किसी ने कहा, कि यह सपनों की सोसाइटी है, लेकिन इतना किराया देना हर किसी के बस की बात नहीं, सिर्फ बहुत ऊंची तनख्वाह वाले ही यहां रह सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: Monalisa की शादी की खबर सुन रो पड़े पिता, कहा बोला था एक्टिंग के लिए..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।