Samsung Galaxy Z Fold 8: टेक की दुनिया में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक, कंपनी इस साल जुलाई में अपने बहुप्रतीक्षित समर इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को पेश कर सकती है। इन दोनों डिवाइसेज़ को लेकर टेक लवर्स के बीच काफी excitement है, खासकर उनके नए डिजाइन और पावरफुल फीचर्स को लेकर।
जुलाई में हो सकता है बड़ा लॉन्च इवेंट-
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung 22 जुलाई 2026 को London में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 को दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के फोल्डेबल सेगमेंट में एक और बड़ा कदम होगा, क्योंकि हर साल Samsung अपने फोल्डेबल फोन में कुछ नया और इनोवेटिव लाने की कोशिश करता है।
लगभग Invisible Crease के साथ मिलेगा नया अनुभव-
इस बार सबसे बड़ी खासियत इन स्मार्टफोन्स की उनकी foldable OLED display हो सकती है, जिसमें crease लगभग नजर ही नहीं आएगा। यह उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत होगी, जो अब तक foldable फोन में स्क्रीन के बीच की लाइन से परेशान रहते थे। कंपनी इस टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाकर यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मूद करने की कोशिश कर रही है।
Galaxy Z Fold 8 पावर और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन-
Galaxy Z Fold 8 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार इसमें 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है। कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP ultra-wide और 10MP telephoto lens (3x optical zoom के साथ) दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो हेवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बना सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकेगा।
Galaxy Z Flip 8 स्टाइल और कॉम्पैक्ट डिजाइन-
वहीं Galaxy Z Flip 8 अपने क्लैमशेल डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है, जो खासकर स्टाइल पसंद करने वाले यूज़र्स को आकर्षित करता है। इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो डेली यूज़ के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लैंस मिल सकता है। बैटरी 4,300mAh की हो सकती है, जो इस कॉम्पैक्ट डिवाइस के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।
कीमत भी हो सकती है प्रीमियम-
अगर कीमत की बात करें, तो Galaxy Z Fold 8 भारत में लगभग ₹1,84,999 से शुरू हो सकता है, जबकि Galaxy Z Flip 8 की कीमत करीब ₹1,27,200 बताई जा रही है। हालांकि ये सभी जानकारी फिलहाल लीक्स पर आधारित है, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर वीडियो कॉल के लिए AI बैकग्राउंड कैसे बनाएं, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप
यूज़र्स के लिए क्या है खास?
Samsung के ये नए फोल्डेबल फोन्स सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस देने की कोशिश हैं। बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन के साथ ये डिवाइसेज़ प्रीमियम यूज़र्स को खास तौर पर टारगेट कर सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा, कि लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स मार्केट में कितना धमाल मचाते हैं।
ये भी पढ़ें- Fake Call Alert: अब आपका फोन फेक कॉल्स से करेगा आपको सावधान, जानिए कैसे



