Fake Call Alert: अगर आप Android फोन यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र ने कभी न कभी फर्जी कॉल्स का सामना जरूर किया है। फोन स्क्रीन पर कोई जाना-पहचाना नंबर दिखता है जैसे बैंक या सरकारी हेल्पलाइन,लेकिन कॉल उठाते ही पता चलता है, कि यह एक स्कैम है। अब इसी बढ़ती समस्या को देखते हुए Google एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।
क्या है नया ‘Verified Caller’ फीचर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google एक नया ‘Verified Caller’ फीचर विकसित कर रहा है, जो Android यूजर्स को spoofed calls यानी फेक कॉल्स से बचाने में मदद करेगा। Spoofed calls वे कॉल्स होती हैं, जिनमें स्कैमर्स किसी भरोसेमंद नंबर का इस्तेमाल करके यूजर्स को धोखा देते हैं। यह फीचर Google Play Services का हिस्सा होगा, जिससे यह किसी एक कॉलिंग ऐप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे Android सिस्टम में काम करेगा।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
इस नए फीचर का मुख्य फोकस DNO यानी Do-Not-Originate नंबरों के दुरुपयोग को रोकना है। ये ऐसे नंबर होते हैं, जो आमतौर पर सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए होते हैं, जैसे बैंक या सरकारी एजेंसियों के नंबर। स्कैमर्स अक्सर इन्हीं नंबरों का गलत इस्तेमाल करके लोगों को भ्रमित करते हैं।
नया सिस्टम इन नंबरों के डेटाबेस से कॉल को मैच करेगा। अगर कोई कॉल ऐसे नंबर से आती है, जो असल में कॉल करने के लिए नहीं बना है, तो आपका फोन पहले ही आपको अलर्ट कर सकता है। यानी कॉल उठाने से पहले ही आपको अंदाजा हो जाएगा, कि कुछ गड़बड़ है।
सभी Android यूजर्स को मिलेगा फायदा-
अब तक Android में ‘Verified Calls’ नाम का फीचर मौजूद था, लेकिन वह सिर्फ Google के Phone ऐप तक सीमित था। नए अपडेट के बाद यह सुविधा सिस्टम लेवल पर उपलब्ध होगी। इसका मतलब है, कि Vivo, Oppo, Samsung, Realme, OnePlus जैसे ब्रांड्स के यूजर्स भी इस सिक्योरिटी फीचर का फायदा उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- फोन बजे तो कन्फ्यूजन खत्म! अब एक फोन में हर SIM के लिए अलग रिंगटोन लाएगा Android
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
भारत जैसे देश में फोन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोग छोटी-सी गलती से बड़ी आर्थिक ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यह नया फीचर एक तरह का सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। यह न सिर्फ यूजर्स को अलर्ट करेगा, बल्कि उन्हें सही समय पर सही फैसला लेने में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- YouTube का नया फीचर, अब Shorts से मिलेगा छुटकारा, एक क्लिक में फीड बंद!
हालांकि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इसे रोलआउट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह करोड़ों Android यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगा और फोन स्कैम की दुनिया में एक मजबूत दीवार खड़ी कर सकता है।



